बेशर्म रंग (फोटो)
Besharam Rang: इन दिनों हर किसी पर पठान फिल्म के बेशर्म रंग सॉन्ग का खुमार चढ़ा हुआ है. हालांकि, गाने को लेकर लोग हिस्सों में बंटे हुए दिखाई दे रहे हैं. कई लोग बेशर्म रंग पर थिरकते हुए वीडियो बना रहे हैं. वहीं कुछ लोग दीपिका पादुकोण की बिकिनी के विरोध में खड़े दिखाई दे रहे हैं. विरोध के दौर में सबने दीपिका की भगवा बिकिनी तो देखी, लेकिन गाने में शाहरुख खान का लाखों रुपये का लुक मिस कर गए. इससे पहले आप कंफ्यूज हों. डिटेल में बात कर लेते हैं.
पठान का पहला गाना रिलीज होने के बाद कई लोगों ने दीपिका की बिकिनी को जूम-जूम करके देख रहे हैं. पर अब वक्त आ गया है, जब किंग खान के लुक की चर्चा हो. गाने जिस सीन पर बवाल मचा हुआ है, उसी सीन में शाहरुख खान ने 8,194.83 रुपये की शर्ट पहनी हुई है. ब्लैक कलर की फ्लोर प्रिंट शर्ट AllSaints ब्रांड की है. ये शर्ट आपको ऑन लाइन मिल जाएगी, लेकिन गाना रिलीज होने के बाद ये आउट ऑफ स्टॉक हो चुकी है.
शर्ट की कीमत जान ली. अब आते हैं किंग खान के शूज पर. गाने में ब्लैक कलर की कूल शर्ट के साथ शाहरुख खान ने व्हाइट कलर Dsquared 2 Basket mid-top स्नीकर्स पहने हुए हैं. शाहरुख के इन स्नीकर्स की कीमत 1,10,677.60 रुपये है. रुकिये अभी बात पूरी नहीं हुई है. बॉलीवुड बादशाह के चश्मे का दाम जानना रह गया है.
शाहरुख बेशर्म रंग में जो सनग्लासेस पहने हुए नजर आ रहे हैं. वो Eyevan 7285 Model 163(800) Titanium Frame सनग्लासेस हैं. सनग्लासेस की कीमत लगभग $500 यानी 41,210 रुपये है. मतलब ये जानने के बाद लग रहा है कि शाहरुख खान को किंग खान क्यों कहा जाता है. बताइये जरा सब लोग दीपिका की बिकिनी पर नजर लगाए बैठे थे.इधर किंग खान लाखों के कपड़े और जूते पहनकर लाइमलाइट ले गए.
पठान के जरिये बॉलीवुड बादशाह चार साल बाद फिल्मी पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं. फिल्म रिलीज से पहले ही इसका गाना हेडलाइंस में है. बेशर्म रंग गाने में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अलग अंदाज में नजर आए. म्यूजिक वीडियो के एक सीन में दीपिका ऑरेंज कलर की बिकिनी पहनकर सेंशुअस डांस मूव्स करती दिखीं. बस फिर क्या था. कुछ संगठनों को दीपिका की बिकिनी में भगवा रंग नजर आया और हर ओर इसका विरोध होने लगा.
पठान कंट्रोवर्सी पर मेकर्स या स्टार्स ने अब तक ऑफिशियली कुछ नहीं कहा है. पर हां कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान किंग खान ने फैंस से कहा कि दुनिया चाहें कुछ कर ले, लेकिन हम और आप साथ हैं.
Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…
Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…
Workers Leaving Surat: गुजराती सेठों की बंधुआ मजदूरी से परेशान यूपी-बिहार के मजदूर घर लौट…
Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…