Photo- BCCI (@BCCI) / Twitter
SHOCKING! DRS IND vs BAN: बांग्लादेश और भारत के बीच पहले टेस्ट के तीसरे दिन एक गजब नजारा देखने को मिला. इसकी उम्मीद ना तो क्रिकेट फैंस को होगी और ना ही दोनों टीमों को. दरअसल, भारत की दूसरी पारी के 32वें ओवर की पहली गेंद पर यासिर अली ने शुभमन गिल को डाली जिसे वो मिस कर गए. गेंद ऑफ स्टंप के बाहर से स्पिन होकर गिल के पैड पर जा लगी. बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने एकजुट होकर अपील की लेकिन मैदानी अंपायर ने उंगली नहीं उठाई. बाग्लादेश के कप्तान ने अपने खिलाड़ियों से चर्चा की और फिर रिव्यू के लिए गए. अंपायर ऊपर गए लेकिन तभी एक चौंकाने वाला जवाब आया. अंपायर को बताया गया कि डीआरएस कैमरा नीचे था और वे इस डिलीवरी की समीक्षा नहीं कर पाएंगे.
क्रिकेट फैंस ने बीसीबी और आईसीसी पर निशाना साधा क्योंकि एक अंतरराष्ट्रीय मैच में इस तरह कि तकनीकी खराबी के साथ ऐसी चौंकाने वाली घटना हुई जो मेजबान बोर्ड के लिए बड़ी परेशानी है.
ये भी पढ़ें: Team India: ‘ऋषभ मोटे हैं’, इस पाकिस्तानी ने Rishabh Pant की फिटनेस पर उठाए सवाल
सोशल मीडिया पर फैंस के आए मजेदार रिएक्शन
किस्मत हो तो गिल जैसी!
यहां शुभमन गिल को लकी इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि अगर अंपायर ने उन्हें आउट दिया होता और ये खिलाड़ी डीआरएस लेता, फिर बॉल ट्रैकिंग तकनीक काम नहीं कर रही होती तो भारतीय ओपनर को पवेलियन लौटना पड़ता. बांग्लादेश के खिलाड़ी इस तकनीकी खराबी से निराश थे. हालांकि, अगर उन्होंने इसे लिया होता, तो वे एक DRS खो सकते थे. गेंद स्पष्ट रूप से लाइन के बाहर पिच कर रही थी. ऊपर से गिल को नॉट आउट दिया गया था. जिसके बाद रिव्यू भी बांग्लादेश को गंवाना पड़ता.
शुभमन गिल का शानदार शतक
पहली पारी में फ्लॉप होने वाले शुभमन गिल ने दूसरी पारी में शानदार कमबैक करते हुए शतक जड़ा है. 149 गेंदों पर 10 चौके, 2 छक्के के साथ इस बल्लेबाज ने 104 रन की पारी खेली और अब क्रीज पर डटे हुए हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…
नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…
Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…
दीपावली पर्व पर शुद्ध मिठाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यूपी एफएसडीए ने 'शुद्ध…
न्यू चंडीगढ़ के होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में 28 से 31 अक्टूबर…
Kaimur Robbery: बिहार के कैमूर जिले में छिनतई की नीयत से एक मकान निर्माण ठेकेदार…