बिहार में छपरा के बाद सिवान में 4 लोगों की मौत (फोटो Ani)
Siwan News: बिहार में जहरीली शराब से तांडव मचा हुआ है. अब छपरा जिले के बाद सिवान में भी जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत का मामला सामने आया है. सिवान जिले के भगवानपुर थाना इलाके के ब्रह्मस्थान और सोंधानी गांव में 5 लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है. वहीं मौतों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है.
जहां सिवान के गांव में ये हादसा हुआ है वो गांव सारण में मशरक के बहरौली से सटा हुआ है छपरा के मशरक और इसुआपुर में ही जहरीली शराब से 60 लोगों की मौत हुई है. जिसके बाद ये अंदाजा लगाया जा रहा कि सिवान के इस गांव में भी ये शराब छपरा से पहुंचाई गई होगी.
बिहार में अभी तक कुल 65 लोगों की मौत जहरीली शराब पीने की वजह से हो चुकी है. फिलहाल, पुलिस ने जहरीली शराब हत्याकांड मामले में कार्रवाई तेज कर दी है. पुलिस ताबड़तोड़ तरीके से शराब कारोबारियों की गिरफ्तारी कर रही है. छपरा में जहरीली शराब से 60 लोगों की मौत के बाद अब सिवान में 5 लोगों की जहरीली शराब से पीने मौत हो गई. जिसके बाद अब छपरा और सिवान के बीच जहरीली शराब का कनेक्शन देखा जा रहा है. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. वहीं मृतकों के परिजनों ने शव के साथ सीवान-छपरा मलमालिया मुख्य मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया. इस बीच सूचना ये भी है कि दो लोगों के शवों को बिना पोस्टमॉर्टम जला दिया गया. लोगों का कहना है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है.
ये भी पढ़ें- UNSC में लताड़ से बौखलाया पाक, बिलावल भुट्टो ने पीएम मोदी पर की अपमानजनक टिप्पणी
बिहार शराब हत्याकांड मामले में SIT गठित हो चुकी है. एक अतिरिक्त एसपी (SP) इस टीम का नेतृत्व करेंगे. पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने मीडिया को बताया कि एसआईटी में कुल 31 पुलिस अफसरों को शामिल किया गया है. इसमें तीन डीएसपी (DSP) स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं. इसके अलावा मरहौरा के सब डिवीजनल पुलिस अफसर के ट्रांसफर की सिफारिश की गई है. उनके खिलाफ विभागीय जांच की मांग की गई है. डीएम और एसपी ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि जिन्हें इस बारे में जो कुछ भी जानकारी है, वे लोग बिना डर के आगे आएं और पुलिस को जानकारी दें.
ACS Sanjay Dubey On MP Urban Body Scam: वायरल वीडियो पर नगरीय प्रशासन विभाग के…
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…
BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…
अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…
हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…
अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…