मनोरंजन

अमिताभ बच्चन की नकल करने वाले Bhabi Ji Ghar Par Hai के इस एक्टर का निधन, जानें मौत की वजह?

टीवी जगत से बेहद बुरी खबर सामने आई है. खबर ये है कि टीवी के पॉपुलर शो ‘भाबीजी घर पर हैं! (Bhabi Ji Ghar Par Hai!) फेम एक्टर फिरोज खान (Firoz Khan) का निधन हो गया है. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की मिमिक्री और एक्टिंग कर मशहूर हुए फिरोज खान की अचानक दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि उन्हें आज सुबह दिल का दौरा पड़ा. सोशल मीडिया पर उनके निधन पर फैंस शोक व्यक्त कर रहे हैं. 23 मई को उत्तर प्रदेश के बदायूं में उनका निधन हो गया.

अंतिम बार इस शो में आए थे नजर

रिपोर्ट के अनुसार, “सभी के दिलों में राज करने वाले एक्टर फिरोज खान पिछले कुछ समय से बदायूं में थे और शहर में रहकर वे कई कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे थे. वे सोशल मीडिया के जरिए भी अपनी काफी एक्टिव रहते थे. एक्टर ने अपनी आखिरी प्रस्तुति 4 मई को बदायूं क्लब में मतदाता महोत्सव में वह आखिरी बार परफॉर्म करते नजर आए थे, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था.

ये भी पढ़ें: Viral Video | अब प्यार पर भी कट रहा है GST, एक्ट्रेस Vidya Balan ने समझाया कैसे?

कई टीवी शो में दिखा जलवा

फिरोज खान ने अपने करियर में कई टीवी सीरियलों और फिल्मों में काम किया है, लेकिन उन्हें सही मायने में पहचान कॉमेडी शो ‘भाबीजी घर पर हैं!’ से मिली थी. उन्होंने ‘भाबीजी घर पर हैं!’ के अलावा ‘जीजा जी छत पर हैं’, ‘साहब बीबी और बॉस’, ‘हप्पू की उल्टन पल्टन’ और ‘शक्तिमान’ में नजर आए थे. इसके अलावा वह सिंगर अदनान सामी के सुपरहिट गाने ‘थोड़ी सी तू लिफ्ट करा दे’ सहित कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का मनोरंजन कर चुके हैं.

अमिताभ बच्चन की करते थे मिमिक्री

टीवी शोज और म्यूजिक वीडियो में काम करने से ज्यादा फेम फिरोज खान को अपनी मिमिक्री के चलते मिला था. वो अमिताभ बच्चन की मिमिक्री करते थे. इसी से उनकी अलग पहचान बनी. फिरोज को अमिताभ का डुप्लीकेट कहा जाने लगा था. सोशल मीडिया पर उन्होंने बिग बी की नकल करते हुए कई वीडियोज शेयर किए हैं. फिरोज, अमिताभ के फिल्मी सीन और कैरेक्टर को रीक्रिएट करते थे. उन्होंने बिग बी का डुप्लीकेट बनकर लाइव परफॉर्मेंस भी किए हैं.

इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन के अलावा फिरोज खान, दिलीप कुमार, शाहरुख खान, धर्मेन्द्र और सनी देओल तक की मिमिक्री किया करते थे. फिरोज खान के अचानक जाने से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. सोशल मीडिया पर फैंस फिरोज को श्रद्धांजलि दे रहे है.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

4 minutes ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

7 minutes ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

30 minutes ago

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

3 hours ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

3 hours ago