मनोरंजन

Bhediya Box Office Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर ‘भेड़िया’ ने पकड़ी रफ्तार, Varun Dhawan की मूवी ने तीसरे दिन कमाए इतने करोड़

Bhediya Box Office Collection: वरुण धवन (Varun Dhawan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म ‘भेड़िया’ दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. ये  फिल्म लोगों का मनोरंजन भी कर रही है. इस फिल्म में आपतो हॉरर और कॉमेडी दोनों का तड़का देखने को मिल जाएगा, जिसमें वरुण धवन के अलावा आपको दीपक डोबरियाल और अभिषेक बनर्जी भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. वहीं इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग काफी धमाकेदार रही. अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन हिंदी भाषा में 7.47 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था. वहीं तेलुगू में फिल्म का कलेक्शन 10 लाख और तमिल में 1 लाख देखने को मिला. जबकि दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म की कमाई 9.57 करोड़ रुपए देखने को मिली. हम बात करें तीसरे दिन यानी रविवार की तो इस फिल्म की कमाई में अच्छी खासी बढ़ोतरी देखने को मिली है .

तीसरे दिन भेड़िया ने कमाए  इतने करोड़ (Bhediya Box Office Collection Day 3)

रिपोर्ट्स की माने तो, तीसरे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 11 करोड़ का की कमाई दर्ज कर ली है. यानी कि अब तक फिल्म की कुल कमाई 28.05 करोड़ के आसपास पहुंच चुकी है. कलेक्शन को देखकर आप अंदाजा लगा सकते है कि 60 करोड़ के बजट में बनी फिल्म जल्द ही आने वाले दिनों में प्रॉफिट हासिल कर लेगी. रविवार के बाद अब मेकर्स की नजरें सोमवार के कलेक्शन पर टिकी गई हैं. अगर वीकडेज में भी फिल्म का कलेक्शन शानदार रहा तो फिल्म को हिट मान सकते है.

ये भी पढ़ें- Drishyam 2 vs Bhediya: बॉक्स ऑफिस क्लैश में किसने मारी बाजी? जानिए अजय देवगन और वरुण धवन में कौन-किस पर भारी

तीन दिनों में कुल कितनी कमाई

पहले दिन- 7.47 करोड़ रुपये
दूसरे दिन- 9.57 करोड़ रुपये
तीसरे दिन- 11 करोड़ रुपये (अर्ली ट्रेंड्स)
कुल कलेक्शन- 28.05 करोड़ रुपये

ये भी पढ़ें- Urfi Javed: ‘यूथ को बिगाड़ रही हैं उर्फी’- बोले चेतन भगत तो भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- रेप कल्चर को बढ़ावा मत दो

‘बवाल’ वरुण धवन की अगली फिल्म

वहीं हम वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद ‘बवाल’ वरुण धवन की अगली फिल्म हो सकती है. इस फिल्म में उनके साथ जान्हवी कपूर नजर आने वाली है. जबकि कृति सेनन के पास पैन इंडिया स्टार प्रभास के साथ ‘आदिपुरुष’ आने वाली है. ये दोनों ही फिल्में अगले साल रिलीज होने वाली है.

Dimple Yadav

Recent Posts

मेरठ का चर्चित ‘ब्लू ड्रम मर्डर केस’: मुस्कान और साहिल दोषी करार, सजा पर फैसला सुरक्षित

मेरठ के चर्चित ब्लू ड्रम मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला. मुस्कान और साहिल…

2 minutes ago

अमृतसर से लंदन तक का डंका! होटल इंडस्ट्री में चमक उठा भारतीय मूल के नवदीप सिंह का नाम, मिला प्रतिष्ठित ‘द सिग्नेचर अवॉर्ड 2026’

लंदन में आयोजित द सिग्नेचर अवॉर्ड 2026 समारोह में ब्लू ऑर्किड होटल्स के खरीद और…

2 minutes ago

’30 करोड़ मांग रहे हैं…’, सुप्रीम कोर्ट में भारी-भरकम रकम सुनकर जज साहब ने ऐसा क्या कह दिया, कि गूंज उठी हंसी

सुप्रीम कोर्ट में एक वैवाहिक विवाद की सुनवाई के दौरान बड़ी रकम की मांग पर…

39 minutes ago

झारखंड DGP विवाद: तदाशा मिश्रा हों या अनुराग गुप्ता, आखिर झारखंड में नियुक्ति पर क्यों उठ रहे हैं सवाल?

झारखंड में डीजीपी पद की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कानूनी जंग तेज हो…

41 minutes ago

Sheru Classic NPC Regionals 2026: भारत में यहां दिखेंगे सबसे धाकड़ बॉडीबिल्डिर! कई स्टेट के शेड्यूल जारी, Bharat Express मीडिया पार्टनर

Sheru Classic NPC Regionals 2026: भारतीय बॉडीबिल्डिंग के ग्लोबल हाईवे के रूप में स्‍थापित हो…

42 minutes ago