महाकुंभ 2025

Mahakumbh 2025: महाकुंभ के दौरान संगम की रेत पर पहली बार सूचना के अधिकारों के प्रति किया जाएगा जागरूक

महाकुंभनगर : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जो अभियान छेड़ रखा है उससे पूरे प्रदेश में जहां आम जनता ने राहत की सांस ली है तो वहीं अधिकारियों की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय हुई है. योगी सरकार का प्रयास लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे अपने अधिकारों के लिए लड़ सकें. इसी क्रम में पहली बार महाकुंभ के दौरान संगम की रेती पर लोगों को सूचना के अधिकार (आरटीआई) के प्रति जागरूक किया जाएगा. जनता को सूचना के अधिकार से जुड़े हर पहलू की जानकारी देने के लिए सभी सूचना आयुक्त महाकुंभ के दौरान उपस्थित रहेंगे. इस दौरान वे श्रद्धालुओं को न सिर्फ आरटीआई के विषय में बताया जाएगा, बल्कि सूचना का अधिकार पाने के डिजिटल तरीके भी बताए जाएंगे.

डिजिटल एक्सपर्ट्स बताएंगे सुविधाओं के विषय में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहली बार महाकुंभ का इतने बड़े स्तर पर डिजिटलीकरण कर रहे हैं. पीएम और सीएम के इस अभियान को उत्तर प्रदेश के सूचना आयोग ने आगे बढ़ाने का फैसला किया है. इसी योजना के अंतर्गत सभी सूचना आयुक्त चाहते हैं कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में डिजिटल माध्यम से भी लड़ाई लड़ी जाए, तभी भ्रष्टाचारियों पर जीत हासिल करने में सुविधा होगी. इसके लिए डिजिटल माध्यम को हथियार बनाए जाने की जरूरत है. इसी क्रम में सूचना आयोग की ओर से महाकुंभ मेला क्षेत्र में एक कैंप लगाया जाएगा, जिसमें डिजिटल एक्सपर्ट्स श्रद्धालुओं को गूगल, फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और वॉट्सएप के माध्यम से सूचना का अधिकार मिलने में होने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताएंगे.

यह भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: CM योगी के निर्देश पर महाकुंभ में स्वच्छता के विशेष इंतजाम, स्पेशल ऑफिसर करेंगे संतों और श्रद्धालुओं की हिफाजत

कोई नहीं कर पाएगा अधिकारों का हनन

उत्तर प्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त वीरेंद्र सिंह वत्स ने बताया कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त माहौल बनाने में आरटीआई एक मजबूत हथियार है. आम जनता के अधिकारों का हनन कोई न करने पाए, इसके तहत महाकुंभ में भी आने वाले श्रद्धालुओं को जागरूक करने की तैयारी की जा रही है. वीरेंद्र सिंह वत्स ने कहा कि यह पहला मौका होगा, जब महाकुंभ में श्रद्धालुओं को उनके अधिकारों की इतने वृहद स्तर पर जानकारी दी जाएगी. संगम की रेत पर पहली बार जनता को सूचना का अधिकार के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने जा रही है. यहां आए हुए लोग जानेंगे कि किस प्रकार से अपने अधिकारों का प्रयोग किया जाए. साथ ही, किसी भी तरह से होने वाले अन्याय के खिलाफ जनता के साथ सरकार मुस्तैदी से खड़ी है, इसकी भी उन्हें जानकारी दी जाएगी. यहां जनता को सूचना के अधिकार से जुड़े हर पहलू की जानकारी मिलेगी. महाकुंभ नगर में जागरूकता के इस कार्यक्रम में सभी सूचना आयुक्त जनता के साथ मिलकर मंथन करेंगे. इसी के साथ आम लोगों की राय भी ली जाएगी. सूचना के अधिकार के और बेहतर इस्तेमाल के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं, इस बारे में भी मुख्य सूचना आयुक्त के साथ सभी सूचना आयुक्त श्रद्धालुओं से मशविरा करेंगे.

किताबों के माध्यम से जगाई जाएगी रुचि

महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा सांस्कृतिक आयोजन बनने जा रहा है. इसमें देश और दुनिया ब्रांड यूपी का चमत्कार देखेगी. इसके लिए श्रद्धालुओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए राज्य सूचना आयोग की तरफ से भी अभियान चलाया जाएगा. इसमें विभिन्न किताबों के माध्यम से भी लोगों की रुचि जगाई जाएगी. बड़े पैमाने पर लोगों को आरटीआई के तहत मोटिवेट किए जाने की तैयारी है. वीरेंद्र सिंह वत्स ने बताया कि इन किताबों में सूचना के अधिकार से संबंधित सामग्री होगी, जिसका उपयोग करके आम लोग भी सूचना का अधिकार प्राप्त कर सकेंगे.

विशाल तलवार

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

6 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

7 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

7 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

7 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

7 hours ago