केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने जेएनसीएच, न्हावा शेवा के तत्कालीन प्रिवेंटिव अधिकारी और दो निजी व्यक्तियों के खिलाफ रिश्वतखोरी के एक मामले में अलीबाग स्थित विशेष न्यायालय (सीबीआई) में आरोप पत्र दाखिल किया है. यह मामला 12 फरवरी 2024 को दर्ज किया गया था. आरोप है कि उक्त प्रिवेंटिव अधिकारी ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर आपराधिक साजिश रची और गैरकानूनी रूप से रिश्वत की मांग की एवं स्वीकार की.
आरोप है कि तत्कालीन प्रिवेंटिव अधिकारी, जो जुलाई 2017 में एसआईआईबी, जेएनसीएच में तैनात थे, को जांच के लिए कुछ मामले सौंपे गए थे. इस दौरान उन्होंने कथित तौर पर एक निजी व्यक्ति द्वारा संचालित सिंडिकेट के फर्जी शिपिंग बिलों के आधार पर ड्यूटी ड्रॉबैक के फर्जी दावों के बारे में जानकारी प्राप्त की.
उक्त अधिकारी ने कथित रूप से इस सिंडिकेट का पर्दाफाश न करने के लिए 1 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी. बाद में बातचीत के बाद, 25 लाख रुपये और भविष्य में प्रत्येक फर्जी शिपिंग बिल के लिए 10,000 रुपये की मांग पर सहमति बनी. इस आपराधिक साजिश के तहत 25 लाख रुपये की राशि किस्तों में उक्त निजी व्यक्ति द्वारा अधिकारी तक पहुंचाई गई.
सीबीआई ने सभी आरोपियों के खिलाफ 18 दिसंबर 2024 को जांच पूरी करने के बाद आरोप पत्र दाखिल किया. इस मामले में अदालत में जल्द सुनवाई होने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट ने पूर्व ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर की अग्रिम जमानत याचिका को किया खारिज
-भारत एक्सप्रेस
Tata Sons Listing: RBI ने टाटा संस को अपर-लेयर NBFC के सभी नियमों का पालन…
Budhni Triple Murder Case: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी के वार्ड-12 में बुधवार…
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के स्थानीय आतंकवादी लतीफ…
MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. सोना 2,750…
Dawood Ibrahim House Demolition: मुंबई के भिंडी बाजार में दाऊद इब्राहिम के पुश्तैनी घर को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस के मनीला दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप समेत 14 देशों के…