मनोरंजन

Bheed Trailer: रोंगटे खड़े कर देने वाला है ‘भीड़’ का ट्रेलर, कोरोना, लॉकडाउन, भूख और बेबसी देख छलक पड़ेंगे आंसू

Bheed Trailer: कोरोना के दौरान लगने वाले लॉकडाउन की यादें लोगों के जेहन में आज भी ताजा हैं. छोटे बड़े तमाम शहरों में रहने वाले कामगारों ने इस दौरान किन मुश्किलों का सामना किया ये सिवाय उनके कोई दूसरा नहीं समझ सकता. अब लॉकडाउन के इन्हीं दिनों को अपनी फिल्म भीड़ का विषय बनाया है निर्देशक अनुभव सिन्हा ने. आज इस फिल्म का ट्रेलर जारी हो गया हैं.

ट्रेलर में भूमि पेडनेकर, राजकुमार राव, पंकज कपूर, दिया मिर्जा, आशुतोष राना और कृतिका कामरा दिखाई दे रहे हैं. मूवी के ट्रेलर को देखकर लॉकडाउन का वह दर्दनाक मंजर याद आ जाता है, जब न्यूज चैनलों पर सैकड़ों किलोमीटर पैदल चल रहे लोगों के पैरों के छाले और कहीं ट्रेन की पटरियों पर सोये लोगों की मौत की दर्दनाक खबरें देखने और सुनने को मिल रही थी.

फिल्म के ट्रेलर में दिखा कसा हुआ निर्देशन

फिल्म भीड़ में इसके डायरेक्टर अनुभव सिन्हा के निर्देशन की झलक साफ दिखाई दे रही थी. वहीं फिल्म में एक डायलॉग आता है मुझे ये इंडिया के पार्टीशन की तरह दिख रहा है, एक दिन अचानक इन लोगों को पता चला कि इनके घर वहां हैं ही नहीं जहां यह रहते हैं. इसके अलावा आशुतोष राना का डायलॉग, “यहां सबका औकात का बाउंड्री लाइन सेट कर दिया गया है. जहां हमारे मां बाबू जी अपना-अपना कोरोना लेकर लेटेंगे” से फिल्म की कसी हुई पटकथा और निर्देशन का अंदाजा लगाया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: Alia Bhatt की फोटो खींचने मामले पर पैपराजी के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे Ranbir Kapoor, कही ये बड़ी बात

2 मिनट 39 सेकेंड में दिखा संपूर्ण लॉकडाउन का दर्द

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा की फिल्म भीड़ (Bheed) का ट्रेलर 2 मिनट 39 सेकेंड का है. ट्रेलर में दिखाए मंजर काफी दर्दनाक है. ट्रेलर में कोरोना के कारण भारत में लगे लॉकडाउन के समय पलायन करते लोगों के साथ उनकी औकात के अलावा उनकी जाती, धर्म को देखकर हुए भेदभाव और मानवीय पहलुओं को दिखाने की कोशिश की तारीफ करनी होगी. हालांकि, सोशल मीडिया पर ट्रेलर को देखकर लोग कह रहे हैं कि पूरे ट्रेलर में कोई भी मास्क पहने हुए नहीं दिखा है. फिल्म 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

Rohit Rai

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

28 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago