मनोरंजन

Bhojpuri Song: Youtube की ट्रेंडिंग लिस्ट में Khesari Lal Yadav और Pawan Singh का जलवा, भोजपुरी स्टार्स के इन गानों ने मचा दिया बवाल

Bhojpuri Song:  भोजपुरी स्टार्स अक्सर अपने गानों को लेकर सुर्खियों में रहते है. इनके गानों ने यूट्यूब पर खूब धमाल मचाया हुआ है. म्यूजिक लिस्ट में खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और रितेश पांडे समेत कई सिंगर्स और एक्टर्स के गाने खूब ट्रेंड हो रहे है.

भोजपुरी भाषा के कई गानों के लिए यह साल सबसे बढ़ियां रहा. बता दें कि  इस साल के सबसे बेहतरीन गानों की लिस्ट या चार्टबस्टर गानों की बात करें तो इसमें खेसारी लाल यादव के गाए कई गाने शामिल थे. जबकि किसी भी बॉलीवुड के गाने को इसमें जगह नहीं मिल पाई थी. वहीं अब आपको बता दें कि इस साल के यूट्यूब ट्रेंडिंग गानों की लिस्ट में भी भोजपुरी का जलवा कायम है. भोजपुरी के दो सुपरहिट सितारों पावरस्टर पवन सिंह और ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव के एक-एक गाने को इस लिस्ट में जगह मिली है.

ये भी पढ़ें- Pathan Controversy: बनारस में शाहरुख-दीपिका की फिल्म पठान का मुस्लिम महिलाओं ने किया विरोध, लगाए मुर्दाबाद के नारे

इन दस यूट्यूब के ट्रेंडिंग गानों में चौथे पायदान पर खेसारी लाल यादव के गाने ने जगह बनाई है तो वहीं 9वें नंबर पर पवन सिंह का गाना ट्रेंड कर रहा है. दोनों के ये गाने हाल ही में रिलीज हुए हैं और ये गाने यूट्यूब पर धमाल मचा रहे हैं. आपको बता दें कि चौथे नंबर पर इस लिस्ट में खेसारी लाल यादव का हाल ही में रिलीज गाना ‘दढ़िया बढ़िया लागेला’ ने जगह बनाई है. इस गाने को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. इस गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव के साथ यामिनी सिंह नजर आ रही हैं और इस वीडियो को अभी तक 6.5 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

वहीं हाल ही में रिलीज पावरस्टार पवन सिंह और ट्रेंडिंग स्टार शिल्पी राज का गाना ‘पुदीना ऐ हसीना2.0’ ने 9 वें स्थान पर अपना जलवा कायम रखा है. इस गाने को भी दर्शक खूब प्यार दे रहे हैं.

बता दें कि इस गाने के वीडियो में पवन सिंह के साथ स्विटी सुपारी नजर आ रही हैं और इस वीडियो को यूट्यूब पर 28 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

11 minutes ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

16 minutes ago

नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…

29 minutes ago

‘उनका जीवन हर कार्यकर्ता…’, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर अमित शाह का नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…

37 minutes ago