देश

Digvijay Singh: पीएम मोदी अब चीन को लाल आंखे क्यों नहीं दिखाते- दिग्विजय सिंह का पीएम पर निशाना

Digvijay Singh Statement: भारत और चीन के बीच अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में हुई झड़प के बाद देश में सियासत धमने का नाम नहीं ले रही है. एक तरफ सीमा पर चीन की टेंशन, दूसरी तरफ बीजेपी और कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप की लड़ाई जारी है. अब कांग्रेस के सीनियर नेता, राज्यसभा सांसद और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चीन के मसले पर घेरा है.

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बीजेपी सरकार पर सवाल दागते हुए कहा कि वह चीन से क्यों डरते हैं और अब उनकी लाल आंखें कहां हैं? इससे पहले राहुल गांधी ने चीन के साथ झड़प के बाद मोदी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए थे. जिसके बाद बीजेपी ने उन पर करारा हमला बोला था. वहीं अब इस मामले पर दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर हमला बोला है.

‘चीन को अब लाल आंख क्यों नहीं दिखाते हैं’?

दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा के इधर, मध्यप्रदेश पहुंचे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल से उनके चीन वाले बयान पर सवाल किया गया. जिसके बाद उन्होंने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा ”नरेंद्र मोदी चीन की सेना और वहां की सरकार से क्यों डरते हैं? जब वह प्रधानमंत्री नहीं थे, तब कहते थे डॉक्टर मनमोहन सिंह चीन को अब लाल आंख क्यों नहीं दिखाते हैं? मोदी जी, अब वह लाल आंखें (जुझारुपन) कहां हैं आपकी?

ये भी पढ़ें- Pathaan Controversy: शाहरुख खान की ‘पठान’ के खिलाफ हिंदू संगठन का भड़का गुस्सा, जलाए मूवी के पोस्टर, बैन करने की मांग भी उठाई

‘चीन की सेना हमारी जमीन तक आ गई’

दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि ‘जब चीन की सेनाओं ने भारत की सीमा में घुसकर जमीन पर कब्जा किया तब मोदी जी ने कहा चीन की सेना हमारी धरती पर आ गई है, आधिकारिक रूप से, चीफ ऑफ आर्मी स्टॉप डिफेंस स्टाफ ने कहा चीन की सेना हमारी धरती पर आ रही है, चीन का एक्सपोर्ट दुगना हो गया है, चीनी माल यहां पर आ रहा है यहां की अर्थव्यवस्था बिगड़ रहा है, चीन का व्यापार हमारे यहां बढ़ रहा है हमारा एक्सपोर्ट वहां नहीं जा रहा है’ .

राहुल ने बीजेपी पर साधा था निशाना

बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी ने भारत जोड़ों यात्रा के दौरान कहा था कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है, जबकि सरकार सोई हुई है और इस खतरे को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रही है. सरकार देश से छिपाने की कोशिश कर रही लेकिन वो सफल नहीं होगी.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

8 minutes ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

1 hour ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

2 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

2 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

2 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

3 hours ago