नवीनतम

Mumbai: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने विश्वेश्वरानंद गिरि जी महाराज से लिया आशीर्वाद

Mumbai: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा इन दिनों मुंबई दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने विलेपार्ले स्थित संन्यास आश्रम पहुंचकर श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी श्री विश्वेश्वरानंद गिरि जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया. इसके साथ ही उन्होंने यहां पर ‘बदलता जम्मू-कश्मीर’ सम्मेलन में भी लोगों को संबोधित किया था, जिसमें उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए.

‘बदलता जम्मू-कश्मीर’ शीर्षक पर सम्मेलन में भाग लेते हुए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर में अब तक हुए विकास की कहानी भी सभी के साथ साझा की.

श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी श्री विश्वेश्वरानंद गिरि जी महाराज से भेंटवार्ता के दौरान दोनों के बीच विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई. इस मुलाकात के दौरान कई अन्य लोग भी मौजूद थे. भेंट के दौरान उपस्थित मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने मनोज सिन्हा को अपनी संकलित पुस्तक (कॉफी टेबल बुक) ‘विचार पुष्प’ प्रदान की और पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया.  ‘विचार पुष्प’ आचार्य पवन त्रिपाठी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के विचारों की संकलन पुस्तक है.

इस अवसर पर आचार्य पवन त्रिपाठी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद वहां सुजलाम-सुफलाम के वातावरण हेतु प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया. आचार्य पवन त्रिपाठी ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के कार्यों की प्रशंसा की और उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया.

अपने मुंबई दौरे के दौरान जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि इन तीन वर्षों में पीएमईजीपी, बुनियादी ढांचे के विकास और परियोजनाओं को पूरा करने की गति कभी नहीं देखी गई. उन्होंने आगे कहा कि विकास की त्वरित गति, बेहतर सामाजिक-आर्थिक मापदंडों, सभी प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति, बड़े पैमाने पर पर्यटकों का आना और औद्योगिक निवेश शांतिपूर्ण और समृद्ध जम्मू कश्मीर का प्रमाण है.

इसे भी पढ़ें: Pathaan Controversy: शाहरुख खान की ‘पठान’ के खिलाफ हिंदू संगठन का भड़का गुस्सा, जलाए मूवी के पोस्टर, बैन करने की मांग भी उठाई

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अपने वक्तव्य में समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा शुरू किए सुधारों पर भी प्रकाश डाला. इसके अलावा सभी नागरिकों, विशेष रूप से युवाओं को इस परिवर्तन का मुख्य भागीदार बनाया गया. वहीं समाज के हर वर्ग को समान अवसर दिए गए. युवा जम्मू-कश्मीर के उज्जवल भविष्य की पटकथा लिख रहे हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले..! कल जारी होगी PM Kisan की 24वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने रुपए

PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…

42 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA बढ़कर हुआ 63%; खाते में आएगा इतना एरियर

दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…

45 minutes ago

क्यूबा को धमका रहा था US..! भारत ने ले लिया ऐसा स्टैंड; सनक जाएगा ट्रंप का माथा

Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…

1 hour ago

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

2 hours ago