Amitabh bachchan- bharat express
Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ना सिर्फ सिनेमा के महानायक हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी जमकर एक्टिव रहते हैं. वे एक्स (पहले ट्विटर) पर अक्सर अपने विचार और भावनाएं साझा करते रहते हैं. इस बार उन्होंने देशभक्ति से भरी कुछ पोस्ट्स के जरिए लोगों का दिल जीत लिया है.
अमिताभ बच्चन ने हाल ही में भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर अपनी खुशी जताई. उन्होंने एक्स पर बताया कि भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है. उन्होंने अमेरिका, चीन और जर्मनी को टॉप तीन अर्थव्यस्थाएं बताया और भारत को चौथे नंबर पर रखा.
बिग बी ने लिखा, “भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. अमेरिका, चीन, जर्मनी और अब भारत. अगले 2.5 से 3 साल में भारत तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन सकता है.” उन्होंने देशों की GDP का जिक्र भी किया: अमेरिका: $30.51 ट्रिलियन, चीन: $19.23 ट्रिलियन, जर्मनी: $4.74 ट्रिलियन, भारत: लगभग $4 ट्रिलियन.
अमिताभ बच्चन ने अपनी एक और पोस्ट में भारतीय सैनिकों को ‘अग्निवीर’ कहकर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,”अग्निवीर जिंदाबाद!! जय भारत माता की!! जय हिंद!” यह पोस्ट देशप्रेम की भावना से भरी थी और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.
बिग बी ने अपने पिता, हरिवंश राय बच्चन की एक भावुक कविता की पंक्ति भी शेयर की. उन्होंने लिखा “किसको दोष दे, और किसको बताऊं अपना दुख, जब मिट्टी मिट्टी के साथ अन्याय करती है.”यह पंक्ति लोगों के दिल को छू गई.
हाल ही में अमिताभ बच्चन ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकवाद के खिलाफ भारत द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर पर भी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने पहले कुछ संकेतात्मक पोस्ट किए, लेकिन 11 मई को उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले पर खुलकर बात की. इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान गई थी, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे.
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…