दुनिया

नाटो देशों से ट्रंप की अपील पर भड़क उठा चीन, अमेरिका को दिया करारा जवाब, कहा- हम युद्ध के लिए साजिश…

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Trump) ने सभी ‘नाटो’ देशों और विश्व को एक ओपन लेटर भेजा है, जिसमें उन्होंने रूस के खिलाफ बड़े पैमाने पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने की अपनी तैयारी बताई है. ट्रंप के इस पत्र पर चीन ने सीधा संदेश व्हाइट को दिया. चीन ने कहा कि हम ना तो हम युद्ध की साजिश रचते हैं और ना ही उसमें शामिल होते हैं.

चीन ने दिया सीधा संदेश

स्लोवेनिया की यात्रा के दौरान चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने बयान दिया कि युद्ध किसी समस्या का हल नहीं है और प्रतिबंध केवल परिस्थितियों को और जटिल बनाते हैं. वांग यी ने कहा कि चीन न तो युद्ध की साजिश करता है और न ही उसमें शामिल होता है, जो अमेरिका को सीधा संदेश माना जा रहा है.

ध्यान देने वाली बात यह है कि आर्थिक प्रतिबंध एक शर्त के साथ लगाने की बात कही गई है. ट्रंप ने कहा है कि ये प्रतिबंध तभी होंगे जब सभी ‘नाटो’ देश एक साथ रूस से तेल की खरीद बंद कर दें और समान कार्रवाई शुरू करें.

Trump ने पत्र में क्या लिखा?

उन्होंने लिखा है कि कुछ ‘नाटो’ सदस्यों द्वारा रूस से तेल खरीदना ‘चौंकाने वाला’ है, क्योंकि यह एलायंस की वार्ता क्षमता और रूस पर दबाव बनाने की शक्ति को कमजोर करता है.

ट्रंप (Trump) ने सुझाव दिया है कि ‘नाटो’ देशों को चीन के खिलाफ 50 से 100 प्रतिबंधित टैरिफ लगाने चाहिए, विशेष रूप से उन वस्तुओं पर जो चीन रूसी पेट्रोलियम खरीदता है. ये टैरिफ रूस यूक्रेन युद्ध खत्म होने के बाद वापस लिए जा सकते हैं. ट्रंप यह मानते हैं कि चीन ने रूस पर काफी प्रभाव रख रखा है, और ये टैरिफ उसके इस प्रभाव को कम कर सकते हैं.

ट्रंप ने कहा कि ये उनका युद्ध नहीं है. अगर वे राष्ट्रपति होते तो यह युद्ध शुरू ही नहीं होता. उन्होंने इस युद्ध को “बाइडन और ज़ेलेन्स्की का युद्ध” माना है. उन्होंने यह भी लिखा कि पिछले सप्ताह अकेले 7,118 लोग इस युद्ध में मारे गए हैं.

नाटो देशों से Trump ने की अपील

ट्रंप ने अपील की है कि सभी ‘नाटो’ देशों को मिलकर रूस से तेल खरीदना बंद करना चाहिए. सभी उसी समय प्रतिबंधात्मक कदम उठाएं. चीन पर 50 से 100 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाएं ताकि रूस चीन के रिश्ते से उत्पन्न आर्थिक शक्ति कम हो सके. युद्ध जल्द समाप्त हो और बहुत से जीवन बचाए जाएं. यदि ये न हों, तो वे कह रहे हैं कि आप बस मेरा समय, अमेरिका का समय, ऊर्जा और धन बर्बाद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- “यह बाइडन-ज़ेलेन्स्की का युद्ध है…”, रूस पर सख्त प्रतिबंध लगाने के लिए ट्रंप ने नाटो देशों को लिखा ओपन लेटर

ट्रंप का यह पत्र एक ऐसे समय में आया है जब रूस यूक्रेन युद्ध की स्थिति, तेल और ऊर्जा की वैश्विक नीति और ‘नाटो’ देशों की भूमिका पर बढ़ती चिंताएं हैं. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अन्य ‘नाटो’ देश उनकी इस अपील के साथ कितने सहमत होंगे, क्योंकि कुछ देशों को रूस से ऊर्जा स्रोतों पर बहुत निर्भरता है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

3 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

5 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

57 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago