Bharat Express DD Free Dish

Bigg Boss 19: वीकेंड के वार पर Farah Khan ने जमकर ली Kunickaa Sadanand की क्लास, लोग बोले- ये दखकर सुकून मिला

शो के नए प्रोमो वीडियो में फराह खान साफ-साफ कहती नजर आ रही हैं कि घर में कुछ बातें उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आईं. सबसे ज्यादा उन्होंने अपना निशाना साधा एक्ट्रेस कुनिका सदानंद पर.

Bigg Boss 19 promo farah khan kunickaa

Bigg Boss 19 Promo: टीवी का सबसे चर्चित और विवादों से भरा शो ‘बिग बॉस 19’ हर हफ्ते कुछ नया तमाशा लेकर आता है. इस बार भी दर्शकों के लिए वीकेंड का वार खास होने वाला है. आमतौर पर सलमान खान इस एपिसोड में घरवालों की क्लास लगाते हैं, लेकिन इस हफ्ते उनकी जगह फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान नजर आएंगी. फराह अपनी बेबाक राय और तीखे अंदाज के लिए जानी जाती हैं, और शो के नए प्रोमो ने पहले ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.

कुनिका पर बरसी फराह खान

प्रोमो वीडियो में फराह खान साफ-साफ कहती नजर आ रही हैं कि घर में कुछ बातें उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आईं. सबसे ज्यादा उन्होंने अपना निशाना साधा एक्ट्रेस कुनिका सदानंद पर. फराह ने कुनिका को लताड़ते हुए कहा कि उन्होंने जीशान कादरी की प्लेट से खाना निकलवाकर वापस रखवाया, जो बहुत ही अजीब और गलत था.

इसके अलावा, फराह ने उन्हें यह भी समझाया कि किसी की परवरिश पर सवाल उठाना ठीक नहीं है. उन्होंने कुनिका से सीधे-सीधे कह दिया कि आप घर में “कंट्रोल फ्रीक” बन चुकी हैं और आपको लगता है कि आप कभी भी गलत नहीं हो सकतीं.

फैंस बोले “फराह को कर दो परमानेंट”

जैसे ही प्रोमो सामने आया, सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई. कई लोगों ने फराह की जमकर तारीफ की. एक यूजर ने लिखा – “बहुत अच्छे, बहुत फेयर जजमेंट रहा. फराह को परमानेंट कर दो.” वहीं दूसरे ने कहा – “फराह खान सही वक्त पर आई हैं, अब घरवालों को आईना नजर आएगा.” एक तीसरे यूजर ने तो यहां तक कह दिया कि जो बातें सलमान खान को कहनी चाहिए थीं, वो फराह ने बिना हिचक कह दीं.

दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ीं

सलमान खान की अनुपस्थिति भले ही दर्शकों को खल सकती है, लेकिन फराह खान का ये अंदाज देखकर फैंस को वीकेंड का वार और भी दमदार लगने वाला है. फराह हमेशा अपनी बात खुलकर रखने के लिए जानी जाती हैं और यही वजह है कि उन्हें दर्शक काफी पसंद भी करते हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 19 लर्वस को लगने वाला है झटका, 2 कंटेस्टेंट होंगे घर से बेघर, नाम जानकर टूट जाएगा फैंस का दिल

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read