मनोरंजन

सैफ अली खान पर हमले के मामले में बड़ा खुलासा: पुलिस ने हमलावर की जारी की पहली तस्वीर, CCTV में रात 2:33 बजे देखा गया

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संदिग्ध हमलावर की पहली तस्वीर जारी कर दी है. यह तस्वीर सीसीटीवी फुटेज से ली गई है, जिसमें हमलावर को रात 2:33 बजे सैफ के अपार्टमेंट के पास देखा गया. पुलिस ने इस तस्वीर को सार्वजनिक कर लोगों से अपील की है कि अगर किसी को इस संदिग्ध के बारे में जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें.

CCTV फुटेज से मिली अहम सुराग

खार में स्थित सैफ अली खान के अपार्टमेंट फॉर्च्यून हाइट्स के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच के दौरान पुलिस को यह फुटेज मिली. फुटेज में हमलावर को चेहरे को ढकते हुए और तेज़ी से इलाके से भागते हुए देखा गया. पुलिस का मानना है कि हमलावर इलाके की भौगोलिक स्थिति से परिचित था, जिससे वह आसानी से भागने में कामयाब हो गया.

बुधवार देर रात सैफ अली खान पर चाकू से हमला किया गया था, जिसमें उन्हें गर्दन, पीठ और हाथ पर गहरी चोटें आई थीं. उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी की. उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है. इस हमले के दौरान सैफ की घरेलू सहायिका भी घायल हुई थी, जो बच्चों के कमरे में मौजूद थी.

पुलिस की जांच में तेज़ी

मुंबई पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए क्राइम ब्रांच की 8 और बांद्रा पुलिस की 7 टीमें गठित की हैं. इन्वेस्टिगेशन में पता चला है कि हमलावर ने सैफ के अपार्टमेंट में किसी की मदद से एंट्री ली थी, क्योंकि घर के दरवाजे पर कोई जबरदस्ती के निशान नहीं मिले. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि घर के अंदर कौन ऐसा व्यक्ति था जिसने हमलावर को अंदर आने दिया.

हमलावर की तस्वीर जारी करने के साथ ही पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि संदिग्ध को पहचानने या उसकी जानकारी देने में मदद करें. पुलिस ने अपार्टमेंट की सुरक्षा कड़ी कर दी है और आसपास के इलाकों में संदिग्ध व्यक्तियों पर नज़र रखी जा रही है.

सूत्रों के मुताबिक, मुंबई पुलिस जल्द ही हमलावर की पहचान या सूचना देने वाले को इनाम देने की घोषणा कर सकती है. पुलिस के मुताबिक, इस हमले का मकसद अभी स्पष्ट नहीं हुआ है. प्राथमिक जांच में यह मामला व्यक्तिगत रंजिश और चोरी के प्रयास दोनों से जुड़ा हो सकता है.

इस घटना के बाद सैफ अली खान और करीना कपूर खान के प्रशंसकों में गहरी चिंता है. सोशल मीडिया पर लोग सैफ की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता जता रहे हैं और जल्द से जल्द हमलावर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें हमलावर की पहचान और उसके संभावित ठिकाने की तलाश में जुटी हैं. इस मामले में आने वाले कुछ दिनों में और खुलासे होने की संभावना है.

-भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

अर्नब चक्रवात के बाद एक और भीषण तूफान…! 20 राज्यों में मचेगा उत्पात, मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…

3 minutes ago

बिहार में बड़ा सियासी बवंडर, दो निर्दलीय MLC के बीजेपी में शामिल होते ही भड़के तेजस्वी, कहा- संविधान का उड़ रहा मजाक

Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…

14 minutes ago

दिवाली से ठीक पहले महंगाई की तगड़ी खुराक…! बढ़ गए सिलेंडर के दाम, जानें क्या है नया रेट

LPG Cylinder Price Hike: तेल कंपनियों ने 1 नवंबर 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल…

30 minutes ago

अहोई अष्टमी पर ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव…! अचानक इन 4 राशियों पर बरसेगा बेहिसाब पैसा

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय…

1 hour ago

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी पर दुर्लभ संयोग…! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…

1 hour ago

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

9 hours ago