Bigg Boss 17: रियलिटी शो बिग बॉस 17 को शुरू हुए एक हफ्ता हो गया है. इस वीकेंड एक ट्विस्ट देखने को मिला है. बिग बॉस के घर में इस बार 17 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली है, जिनके बीच जबरदस्त दगल देखने को मिल रही है. हालांकि, इस बार शो में कुछ ऐसे कंटिस्टेंट जोड़दार देखने को मिल रहे हैं. जिसमें अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारूकी, मन्नारा चोपड़ा, ऐश्वर्या शर्मा नाम शामिल हैं. बिग बॉस में पहले हफ्ते के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आए हैं. सोशल मीडिया पर उन 5 कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आए हैं, जो रैंकिंग में सबसे आगे हैं.
बिग बॉस 17 में मुनव्वर फारूकी ने ग्रैंड एंट्री ली और शो में भी वह शानदार गेम खेल रहे हैं. पहले हफ्ते की रैंकिंग में मुनव्वर फारूकी पहले नंबर आए हैं. उन्होंने टीवी की दो बहुओं को पछाड़ते हुए ये स्थान पाया है.
बिग बॉस 17 में यूट्यूबर अनुराग डोभाल भी काफी अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं. अनुराग इस हफ्ते रैंकिंग में दूसरे नंबर पर आए हैं. बता दें कि अनुराग दिमाग के घर में हैं, जो शो में तब ही बोलते हैं जहां उनकी जरूरत होती है. अनुराग ज्यादा शो में लड़े नहीं हैं, लेकिन वह अपनी आवाज हर जगह रखते हैं.
बिग बॉस 17 में मन्नारा चोपड़ा छा गई हैं. वह रैंकिंग में तीसरे नंबर पर आई हैं. मन्रारा का शो में सबसे मजबूत बॉन्ड मुनव्वर फारूकी के साथ दिखा है. वह घर में ईशा मालवीय और अंकिता लोखंडे के साथ खूब लड़ रही हैं.
अंकिता लोखंडे टीवी की मशहूर बहू हैं, जो बिग बॉस 17 में आकर धमाल मचा रही हैं. माना जा रहा था कि अंकिता हर जगह टॉप पर रहेंगी. हालांकि, ऐसा नहीं है. बिग बॉस ने अंकिता को जगाया. वह रैंकिंग में चौथे नंबर पर आई हैं.
बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन छा गए हैं. बिग बॉस भी विक्की को विक्की भईया बोलते हैं. वह रैंकिंग में पांचवें नंबर पर आया है. बता दें कि विक्की जैन शो में मजबूत कंटेस्टेंट हैं और लगातार अपना गेम सुधार रहे हैं.
ऐश्वर्या शर्मा टीवी की धाकड़ एक्ट्रेस हैं, जो लोगों के मुंह पर बोलने का दम रखती हैं. हालांकि, एक्ट्रेस बिग बॉस के घर में कुछ कमाल दिखा नहीं रही हैं. एक्ट्रेस शो में सिर्फ बैठी रहती हैं. फैंस का मानना है कि वह सिर्फ अपने पति नील भट्ट के साथ बिजी रहती हैं. बता दें कि बिग बॉस 17 में पहले हफ्ते किसी का इविक्शन नहीं हुआ है. शो में मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और नाविद सोल पर एलिमिनेशन की तलवार लटक रही थीं, जिन्हें मेकर्स ने सेव रखा है.
Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…
Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काम की व्यस्तता…
Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने…
Kark Rashi Aaj Ka Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन स्थिरता और…