मनोरंजन

कल होगा Bigg Boss -17 का फिनाले, विजेता का नाम हुआ लीक! बाकियों के चेहरों पर छाई उदासी

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 फिनाले बस करीब आ रहा है, और हमारे मन में केवल एक ही सवाल है – कौन जीतेगा? क्या यह मुनव्वर फारुकी होगा? या अभिषेक कुमार? या अंकिता लोखंडे? मन्नारा चोपड़ा या अरुण माशेट्टी? ऐसे में रविवार यानी 28 जनवरी को होने वाले ग्रैंड फिनाले की जमकर तैयारी चल रही है. ग्रैंड फिनाले में कंटेस्टेंट के जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस भी देखने को मिलेगा. ऐसे में बिग बॉस के घर में टॉप 5 को सपोर्ट करने के लिए स्टार्स आ रहे हैं.

इस शख्स को पूजा ने पहनाया क्राउन

बिग बॉस 17 फिनाले वीक का प्रोमो सामने आया है. इस प्रोमो में पूजा भट्ट की एंट्री बिग बॉस के घर में होते दिखाया गया है. पूजा जैसे ही मन्नारा से मिलती हैं वो उन्हें गले से लगा लेती हैं. इसके बाद पूजा भट्ट, मन्नारा से कहती हैं, ‘मैंने आपके यहां पर क्राउन को फिक्स किया है. बहुत सारी नेगेटिविटी आपके रास्ते आई, आप जितना अपने बारे में सोचती हैं उससे ज्यादा स्ट्रांग हो.’ पूजा की बातें सुनने के बाद मन्नारा उनके आगे सिर को झुकाते हुए उन्हें थैंक्स कहती हैं. दोनों के लुक की बात करें तो इस दौरान मन्नारा ने पिंक कलर का सलवार सूट कैरी किया है तो वहीं, पूजा ब्लैक आउट फिट में नजर आ रही हैं.

इसे मिले सबसे ज्यादा वोट्स

शनिवार सुबह 10 बजे तक मुनव्वर फारुकी को सबसे ज्यादा वोट्स मिले हैं. उनके बाद दूसरी पोजिशन पर अभिषेक कुमार हैं. तीसरे नंबर पर अंकिता लोखंडे, चौथे पर मनारा और पांचवें पर अरुण माशेट्टी हैं. इस लिस्ट में अभी तक टॉप 3 में मनारा बनी हुई थीं, लेकिन फिलहाल उनकी पोजिशन खिसक कर एक पायदान नीचे आ गई है.

बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट्स के लिए वोटिंग ट्रेंड

आम लोगों के साथ ही सेलिब्रिटीज तक अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को वोट करने की अपील कर रहे हैं. अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande), मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार, अरुण माशेट्टी और मनारा चोपड़ा के बीच तगड़ा मुकाबला है. फैंस इन्हें जमकर वोट कर रहे हैं. इस बीच इन कंटेस्टेंट्स के वोटिंग ट्रेंड सामने आ चुके हैं. वोटिंग ट्रेंड के अनुसार, टॉप 3 में बड़ा बदलाव देखने को मिला है.

मुनव्वर के सपोर्ट में आए करण कुंद्रा

वहीं, दूसरी तरफ मुनव्वर फारुकी के सपोर्ट में करण कुंद्रा आए. करण को देख मुनव्वर काफी भावुक हो गए. मुनव्वर की आंखों में आंसू देख करण भी अपने आप को इमोशनल होने से रोक नहीं पाए. करण ने मुनव्वर से कहा, ‘गलती हो गई माफी मांग ली. हम इंसान हैं गलतियां होती हैं, बड़े-बड़ों से गलतियां हुई हैं. तुमने बहुत अच्छा खेला है.’ इन बातों को सुनकर मुनव्वर ने खुद को बैटर फील किया

बिग बॉस 17 प्राइज मनी

बिग बॉस 17 के प्राइज मनी की बात करें तो खबरें आ रही हैं कि बिग बॉस विनर को 30 से 40 लाख रुपये मिल सकते हैं. विजेता को ट्रॉफी के अलावा एक कार भी मिलेगी.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

UN में भारत ने फिर लगाई PAK को लताड़, कहा- सेना के इशारों पर नाचना बंद करे पाकिस्तान

UNGA की तीसरी समिति में अल्पसंख्यक मुद्दों पर चर्चा के दौरान भारत ने पाकिस्तान को…

3 minutes ago

सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया बख्तियारपुर: 20 लाख की सुपारी लेने वाला शूटर पुलिस मुठभेड़ में घायल

Patna News: पटना के बख्तियारपुर में अहले सुबह पुलिस और 20 लाख के सुपारी किलर…

16 minutes ago

ग्वालियर में नर्सिंग छात्रा पर चाकू से हमला, शादी विवाद के बाद 2 आरोपी गिरफ्तार

MP News: ग्वालियर के माधवगंज क्षेत्र में किराए के फ्लैट में रहने वाली नर्सिंग छात्रा…

26 minutes ago

चावल का पानी, केले के छिलके समेत इन 5 चीजों से बनाएं फ्री जैविक खाद, हरे-भरे होंगे पौधे

Kitchen Waste Gardening Tips: रसोई से निकलने वाले चावल के पानी, प्याज और केले के…

37 minutes ago

पाकिस्तान से ड्रोन में आई 15 किलो हेरोइन, फिरोजपुर में ANTF की बड़ी कार्रवाई, 2 तस्कर गिरफ्तार

Punjab Drug Smuggling: पंजाब के फिरोजपुर में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते…

46 minutes ago

जिंदा रहने की खौफनाक जिद: सैनिक ने खुद काटा सड़ चुका पैर, 8 महीने बाद ड्रोन ने ऐसे बचाई जान

Ukraine News: युद्ध के मैदान में अदम्य साहस की मिसाल पेश करते हुए यूक्रेन के…

47 minutes ago