खेल

IND vs ENG: हैदराबाद टेस्ट में ओली पोप ने शतक जमाकर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ किया बड़ा कारनामा

IND vs ENG: भारत के खिलाफ हैदराबाद में खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड के ऑली पोप ने शानदार शतक जड़ दिया है. इंग्लैंड की दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए 154 गेंदों में 10 चौकों की मदद से अपना टेस्ट शतक पूरा किया. पोप ने अपने टेस्ट करियर का पांचवां और भारत की धरती पर पहला शतक है. इतना ही नहीं, साल 2018 के बाद भारत के खिलाफ दूसरी पारी में शतक जड़ने वाले ऑली पोप दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले ये कारनामा श्रीलंका क्रिकेट टीम के दिमुथ करुणारत्ने ने साल 2022 में बेंगलुरु में 107 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी.

भारत के खिलाफ साल 2018 के बाद दूसरी पारी में शतक जमाने वाले खिलाड़ी

श्रीलंका के करुणारत्ने, बेंगलुरु (107)2022
ओली पोप, हैदराबाद नाबाद 148 रन (2024)

इससे पहले साल 2012 के नवंबर में अहमदाबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में एलिस्टर कुक ने 176 रनों की पारी खेली थी. उसके बाद ओली पोप ने 148 रनों की पारी खेली है. पोप की ओर से दूसरी पारी में बनाया गया स्कोर भारत में किसी भी टेस्ट मैच में किसी भी खिलाड़ी की ओर से बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है.

इंग्लैंड ने बनाई 126 रन की बढ़त

ओली पोप के शतक के दम पर इंग्लैंड ने दूसरी पारी में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट खोकर 316 रन बना लिए हैं. जिससे मेहमान टीम ने 126 रन की बढ़त बना ली है. ओली पोप 148 और रेहान अहमद 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. दोनों के बीच बेहतरीन पार्टनरशिप हो चुकी है.

भारत ने पहली पारी में बनाए 436 रन

इससे पहले तीसरे दिन के सुबह में पहले सेशन में भारत देर तक बल्लेबाजी नहीं कर सकी और शुरूआती 54 मिनट में ही बचे हुए 3 विकेट गिर गए. इंग्लैंड की पहली पारी के 246 रन के जवाब में भारत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 436 रन बनाए. रविंद्र जडेजा, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल शतक बनाने से चूक गए. तीनों बल्लेबाज 87, 86 और 80 रन बनाकर आउट हो गए.

ये भी पढ़ें- WTC 2025: इंग्लैंड में ही क्यों कराए जा रहे है वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल? जाने इसकी वजह

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

10 minutes ago

‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी काशी, पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…

23 minutes ago

बर्थडे पार्टी में खूनी खेल, बाइक की चाबी नहीं दी तो वेटर कैप्टन की चाकू मारकर हत्या

Gopalganj Hotel Murder Case: बिहार के गोपालगंज स्थित होटल राजीव रीजेंसी में बर्थडे पार्टी के…

29 minutes ago

पानी संकट पर हाईकोर्ट सख्त, उज्जैनी से असरावद खुर्द तालाब तक पाइपलाइन के प्रस्ताव पर दो हफ्ते में मांगा जवाब

MP News: कम बारिश के कारण बढ़ते जल संकट के बीच मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उज्जैनी…

44 minutes ago

25,000 रुपये की SIP या 5 लाख का निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फायदा?

SIP Investment Plans: ₹25,000 की मासिक SIP या ₹5 लाख का एकमुश्त निवेश? 20 साल…

50 minutes ago

UN में भारत ने फिर लगाई PAK को लताड़, कहा- सेना के इशारों पर नाचना बंद करे पाकिस्तान

UNGA की तीसरी समिति में अल्पसंख्यक मुद्दों पर चर्चा के दौरान भारत ने पाकिस्तान को…

54 minutes ago