पीएम एनसीसी रैली को प्रधानमंत्री ने किया संबोधित
NCC PM Rally: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को एनसीसी-पीएम को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने अपनी सरकार द्वारा उठाये गये कई कदमों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार ने युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाया है और एक विकसित भारत के उनके सपनों को पूरा करेगा. उन्होंने वार्षिक ‘एनसीसी-पीएम’ रैली में युवाओं से कहा, ‘‘आप एक विकसित भारत के वास्तुकार हैं.’’
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्ष में केंद्रीय सुरक्षा बलों में महिलाओं की संख्या दोगुनी हो गई है और कहा कि राज्यों को भी इसी तरह के रास्ते पर चलने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रांति हो रही है और इससे युवाओं की रचनात्मकता को सबसे ज्यादा फायदा होता है. पीएम मोदी ने कहा कि लोग एक दशक पहले 2जी और 3जी बुनियादी ढांचे के लिए संघर्ष कर रहे थे, जबकि 5जी और ‘ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क’ अब हर गांव तक पहुंच रहा है. पिछली सरकारों पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने जानबूझकर सीमावर्ती गांवों के विकास की उपेक्षा की और इन्हें देश का अंतिम गांव बताया.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने बड़े पैमाने पर इन गांवों का विकास किया है और वे बड़े पर्यटन केंद्र के रूप में उभरेंगे और इसे देखते हुए इन गांवों को अब देश के ‘‘पहले गांव’’ के रूप में देखा जाता है. उन्होंने कहा कि सरकार ने उनके विकास के लिए ‘वाइब्रेंट विलेज’ कार्यक्रम शुरू किया है. उन्होंने कहा कि भारत अब तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र है, जिसमें 1.25 लाख से अधिक ‘स्टार्ट-अप’ और 100 से अधिक ‘यूनिकॉर्न’ हैं.
उन्होंने कहा कि लाखों युवाओं को इन कंपनियों में गुणवत्तापूर्ण नौकरियां मिल रही हैं. उन्होंने कहा कि डिजिटल अर्थव्यवस्था भारत की युवा शक्ति की नई ताकत और पहचान बनेगी. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक योग्य सरकार भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए वर्तमान में निर्णय लेती है और उसकी प्राथमिकताएं स्पष्ट होती हैं. उन्होंने कहा कि 25 वर्ष में भारत को एक विकसित देश बनाने के उनकी सरकार के प्रयासों का सबसे बड़ा लाभार्थी मोदी नहीं, बल्कि स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाले युवा होंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक मामलों में…
अमर फारूकी की किताब Governors of Empire बताती है कि कैसे ईस्ट इंडिया कंपनी व्यापार…
कर्नाटक हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुकदमों से जुड़े पक्षकारों को अदालत की कार्यवाही…
Ravan Dahan Viral Video: दशहरे पर रावण दहन का एक कथित वायरल वीडियो चर्चा में…
Mumbai News: मुंबई एयरपोर्ट पर DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.47 करोड़ के सोने के साथ…
DDA Flat in Delhi for 15 Lakh: दिल्ली विकास प्राधिकरण ने नरेला में 25% छूट…