देश

सेक्स एजुकेशन वाले बयान पर चौतरफा किरकिरी के बाद नीतीश ने मांगी माफी, सफाई देते हुए कही ये बात

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने सदन में सेक्स एजुकेशन पर दिए गए बयान को लेकर माफी मांगी है. सीएम ने मांफी मांगने से पहले सदन में बुधवार (8 नवंबर) को अपनी सफाई पेश की. नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने सिर्फ महिलाओं की शिक्षा पर बात की थी. अगर उसमें कुछ गलत था तो उसके लिए माफी मांगता हूं. जो लोग मेरी निंदा कर रहे हैं उनका भी मैं अभिनंदन करता हूं.

सदन में नीतीश कुमार ने मांगी माफी

नीतीश कुमार ने बुधवार को सदन में कहा कि बिहार में उनकी सरकार ने बड़े-बड़े काम किए हैं. महिलाओं के उत्थान के लिए भी सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं. इस दौरान नीतीश कुमार ने सदन में भी माफी मांगी. नीतीश कुमार ने सदन में कहा कि वह अपने बयान पर शर्मिंदगी महसूस कर रहे हैं.

नीतीश कुमार ने पेश की सफाई

नीतीश कुमार ने सफाई पेश करते हुए कहा कि ” मैंने सदन में सिर्फ महिलाओं की पढ़ाई को लेकर बात की थी. हमेशा यही कहा जाता है कि महिलाएं कम पढ़ी-लिखी हैं. उन्हें पढ़ना होगा. इस बात को खुद हमने अनुभव किया और महिलाओं को पढ़ाने का सिलसिला शुरू किया. कई जगहों पर शिक्षा की व्यवस्था नहीं थी, उन जगहों पर महिलाओं को शिक्षित करने के लिए कदम बढ़ाया गया.”

यह भी पढ़ें- CM नीतीश का बड़ा दांव, विधानसभा में 75% तक आरक्षण का दायरा बढ़ाने का रखा प्रस्ताव, जानें किस जाति को कितना मिलेगा लाभ

बीजेपी का हमला

नीतीश कुमार के बयान पर बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा, “ये पूरी तरह सार्थक है कि नीतीश कुमार बीमार हैं. भारत का संविधान ये कहता है कि जो व्यक्ति बीमार है उसे गद्दी पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है. ये दूर्भाग्यपूर्ण है. कोई न कोई मुख्यमंत्री को गलत दवाई देने का काम कर रहा है. ये जांच का विषय है.”

राष्ट्रीय महिला आयोग ने की थी आलोचना

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने नीतीश कुमार के बयान की कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए कहा, “इस देश की प्रत्येक महिला की ओर से आयोग की अध्यक्ष होने के नाते नीतीश कुमार से तत्काल और स्पष्ट तौर पर माफी की मांग करती हूं. विधानसभा में उनकी महिलाओं को लेकर अमर्यादित टिप्पणी हर महिला की गरिमा और सम्मान का अपमान है. नीतीश कुमार की भाषा बहुत अपमानजनक और घटिया है.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर दबंगई का आरोप, दुकान में घुसकर मारपीट और लूटपाट

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर बसखारी रोड…

27 minutes ago

पीएम मोदी को ‘मित्र’ कहकर लूला ने जताया आभार, बोले- भारत के साथ मजबूत करेंगे ग्लोबल साउथ की आवाज

Lula thanks PM Modi: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने चुनाव में जीत पर बधाई देने…

58 minutes ago

ट्रंप का बड़ा ऐलान! अमेरिका का 51वां राज्य बनेगा ये देश, चुनावी रैली में किया दावा

Donald Trump Venezuela remarks: डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास की चुनावी रैली में बड़ा ऐलान किया.…

1 hour ago

दिल्ली में शराब शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब लंबी लाइनों से छुटकारा, मोबाइल ऐप से ऐसे होगी बुकिंग

दिल्ली सरकार के उपक्रम DSIIDC ने शराब प्रेमियों के लिए 'दिल्ली लिकर बुकिंग' मोबाइल ऐप…

1 hour ago

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार…भारत ने PAK को भेजा न्योता! क्या पिघल रही भारत-पाकिस्तान के बीच जमी बर्फ?

भारत ने दिल्ली में 20 से 22 नवंबर तक होने वाले पहले ‘सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फोरम’…

1 hour ago