मनोरंजन

Bigg Boss 17: सलमान खान ने खोली Ankita Lokhande की आंखें, बोले- विक्की गेम खेल रहा…

Bigg Boss 17: रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 17’ में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन पहले दिन से लगातार चर्चा में बने हुए हैं. इस कपल के बीच आए दिन झगड़े होते रहते हैं. इस बार अपकमिंग वीकेंड का वार में जबरदस्त हंगामा होने वाला है. सलमान खान अंकिता लोखंडे की क्लास लेने वाले हैं.

देखें लेटेस्ट प्रोमो

‘बिग बॉस 17’ के अपकमिंग वीकेंड का वार में सलमान खान अंकिता लोखंडे को समझाते दिखेंगे कि वह अपने गेम पर ध्यान दें. सलमान कहते हैं कि वह हर दिन जो ‘विक्की, विक्की, विक्की’ करती रहती हैं, इसके चलते उनका गेम उभरकर नहीं आ रहा है. ‘टाइगर 3’ स्टार ने आगे कहा, “वह अपना खुद का गेम खेल रहा है. आप अपना खुद का गेम क्यों नहीं खेल रही हैं?”

अनुराग डोभाल को पड़ी फटकार

बीते वीकेंड का वार में अनुराग डोभाल ने सलमान खान के ‘ब्रो सेना’ वाले स्टेटमेंट पर नाराजगी जाहिर की थी और बिग बॉस से गुजारिश की थी कि भाईजान ये सब न बोलें. अब शुक्रवार का वार में सलमान खान उन्हें फटकार लगाएंगे और कहेंगे कि अब से वह उनके गेम प्लान पर कोई रिव्यू नहीं देंगे. सलमान ने कहा, “इस घर में ऐसे बहुत लोग हैं, जो मुझे गलत समझते हैं, समझिएगा. बेशक समझिए. और आपको जो करना है, करिए. मुझे कोई दिलचस्पी नहीं है.”

विक्की जैन पर भड़के लोग

‘बिग बॉस 17’ में जब से अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की एंट्री हुई है, तब से उनके बीच लड़ाइयां हो रही हैं. अंकिता बार-बार विक्की से कहती हैं कि उन्हें इमोशनली उनकी जरूरत है, लेकिन उनके पति उन्हें फटकार देते हैं. बीते दिनों विक्की दिमाग के रूम में जाने को लेकर बहुत एक्साइटेड दिखे थे, जिसकी वजह से अंकिता बहुत नाराज हुई थीं.

एक बार पति पत्नी में हुआ झगड़ा

अंकिता ने तो विक्की को शातिर और सेल्फिश तक कह दिया था और ये भी कहा था कि वह उनका इस्तेमाल कर रहे हैं. उन्होंने विक्की से शादी करके गलती कर दी. बात यहीं खत्म नहीं हुई. दोनों के बीच आए दिन कहासुनी होती रहती है. देवोलीना भट्टाचार्जी और काम्या पंजाबी ने तो अपनी पत्नी अंकिता से रूड तरीके से बात करने पर विक्की जैन की क्लास भी लगाई.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

क्या कंगाल पाकिस्तान का दुनिया के नक्शे से कट गया पत्ता? विश्व बैंक के इस फैसले से क्यों मची है खलबली?

India Pakistan Relations: विश्व बैंक ने पाकिस्तान को 'दक्षिण एशिया' से निकालकर मध्य पूर्व और…

12 minutes ago

शारदीय नवरात्र की धूम: बिहार से लेकर अयोध्या और माता वैष्णो देवी के दरबार तक उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

शारदीय नवरात्र के पहले दिन देश भर के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने…

21 minutes ago

संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, वैभव को करना होगा इंतजार! तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारतीय टीम

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज तीसरे T20 में टीम इंडिया की नजर वापसी पर है. संजू…

45 minutes ago

CJP लीडर और ध्रुव राठी की हुई रिहाई: बाहर आते ही तेवर और सख्त, क्या जंतर-मंतर पहुंचेंगे?

CJP नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रंका और यूट्यूबर ध्रुव राठी की रिहाई के…

52 minutes ago

दिल्ली में आज खुले रहेंगे शराब के ठेके? जानिए 9-10 अक्टूबर के बाद 11 अक्टूबर का क्या है पूरा अपडेट

राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 9 और 10 अक्टूबर को शराब की खुदरा दुकानें…

55 minutes ago