देश

दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग के दौरान 37 वर्षीय पायलट की हार्ट अटैक से मौत, एयर इंडिया ने कही ये बातें

Air India Pilot Death: कोरोना के बाद से हार्ट अटैक से मौत की घटनाएं तेजी के साथ बढ़ी हैं. दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के पायलट की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई. पालट की मौत को लेकर एविएशन रेगुलेशन बॉडी ने इसकी जानकारी दी. एविएशन रेगुलेशन बॉडी ने ड्यूटी की वजह से थकान के चलते हार्ट अटैक आने की बात को सिरे से खारिज कर दिया है. पायलट की मौत से हड़कंप मचा हुआ है. पायलट को पूरी तरह से फिट घोषित किया गया था. उसके बावजूद हुई इस घटना को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं.

मेडिकल रिपोर्ट में फिट थे हिमानिल कुमार

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि कैप्टन हिमानिल कुमार का 23 अगस्त को मेडिकल टेस्ट कराया गया था. उस दौरान उन्हें रिपोर्ट में पूरी तरह से फिट बताया गया था. मेडिकल सर्टिफिकेट भी अगस्त, 2024 तक वैध था. पायलट को ड्यूटी के दौरान थकान जैसी कोई भी समस्या नहीं थी. इसके साथ ही यह भी बताया गया कि पायलट 3 अक्टूबर से ही B777 विमान को उड़ाने के लिए कोर्स कर रहे थे. इससे पहले पायलट हिमानिल कुमार A320 टाइप के विमान उड़ा रहे थे.

दिवाली के बाद ज्वॉइन की थी क्लास

DGCA सूत्रों ने ये भी बताया कि हिमानिल कुमार दिवाली से छुट्टी पर थे. उन्होंने दोबारा बीते दिन गुरुवार से ही क्लास अटैंड की थी. इस क्लास में हिमानिल कुमार को B777 विमान का दौरा करना था. इसीलिए वह T3 टर्मिनल पर मौजूद थे. उनकी मेडिकल की सारी रिपोर्ट भी जांच में सही थीं. लंबे समय से ऐसी कोई बीमारी से भी नहीं जूझ रहे थे.

यह भी पढ़ें- Chhattisgarh Election 2023: वोटिंग के बीच CRPF टीम पर नक्सलियों ने किया IED हमला

दिल्ली एयरपोर्ट से B777 में ट्रांजिशन ट्रेनिंग ले रहे थे

पायलट हिमानिल कुमार की मौत को लेकर एयर इंडिया की तरफ से भी बयान जारी किया गया है. जिसमें बताया गया है कि हिमानिल कुमार एक सीनियर कमांडर थे. दिल्ली एयरपोर्ट से B777 में ट्रांजिशन ट्रेनिंग ले रहे थे. जब उनको हार्ट अटैक आया तो, उससे पहले उन्हें बेचैनी होने की समस्या हुई थी. जिसके बाद उनके सहकर्मियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने हिमानिल कुमार को मृत घोषित कर दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

6 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

7 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

7 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

8 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

8 hours ago