चुनाव

कैमूर में दल-बदल की सियासत! क्या जीत का समीकरण बदलेंगे ‘झंडा बदल’ कर उतरे पुराने उम्मीदवार? पढ़ें- EXPLAINER

Kaimur Assembly Election: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का 11 नवंबर को मतदान होना है. चुनाव प्रचार अब थम चुका है. अब गेंद जनता के पाले में है. इसी बीच कैमूर जिले की विधानसभा सीटों पर अलग ही जंग देखने को मिल रही है. कैमूर की चार विधानसभा सीटों में से तीन सीटों पर उतरे नेता झंडा बदलकर एक दूसरे को चुनौती पेश कर रहे हैं. उम्मीदवार वहीं पुराने वाले हैं, पर इस बार की सोशल इंजीनियरिंग बदली-बदली दिख रही है. सवाल ये है कि इस दल-बदली के खेल में जनता किस ओर करवट लेती है.

कैमूर जिले में चार विधानसभा सीटें हैं. जिसमें रामगढ़, मोहनिया, भभुआ और चैनपुर शामिल हैं. अगर साल 2020 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो यहां पर एनडीए का खाता तक नहीं खुला था. हालांकि चैनपुर विधानसभा सीट पर बसपा की टिकट पर उतरे जमा खान ने पार्टी बदलकर जदयू में जरूर शामिल हुए थे. बाद में नीतीश कुमार ने उन्हें मंत्री बना दिया. अब साल 2025 है. इस बार कैमूर में अलग ही चुनावी रंग देखने को मिल रहा है. 2020 में जिसके लिए विभिन्न पार्टियों के शीर्ष नेता चुनाव प्रचार कर रहे थे, वो इस बार उनके विरोध में वोट मांग रहे हैं. वहीं कैमूर की इन विधानसभा सीटों पर उत्तर प्रदेश का भी रंग चढ़ा हुआ नजर आ रहा है.

जहां रामगढ़ से राजद उम्मीदवार अजीत सिंह के लिए गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी वोट मांग रहे हैं. तो वहीं चैनपुर से जदयू उम्मीदवार के लिए जौनपुर के पूर्व सांसद और बाहुबली धनंजय सिंह और मिर्जापुर सोनभद्र से एमएलसी और बाहुबली विनीत सिंह चैनपुर में डेरा डाले हुए हैं.

मोहनिया से राजद की विजेता पर बीजेपी का दांव

कैमूर की मोहनिया विधानसभा सीट पर इस बार गजब का चुनावी रंग देखने को मिल रहा है. 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद उम्मीदवार संगीता देवी ने बीजेपी के निरंजन राम को 12 हजार वोटों से हराया था. उस समय संगीता देवी को 61235 वोट मिले थे. तो वहीं निरंजन राम को 49181 वोट मिले थे.

वहीं इस बार गेम पलटा हुआ नजर आ रहा है. 2025 के विधानसभा चुनाव में दोनों उम्मीदवार झंडा बदलकर चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं. राजद के टिकट पर मोहनिया से विधायक बनीं संगीता देवी इस बार बीजेपी के टिकट पर चुनावी रण में उतरी हैं. भाग्य भी संगीता देवी का गजब साथ दे रहा है. जिस श्वेता सुमन को राजद ने मोहनिया से टिकट दिया था. उनका नामांकन रद्द हो गया है. इसी सीट से पूर्व बीजेपी सांसद छेदी पासवान के पुत्र रविशंकर पासवान भी ताल ठोंक रहे हैं. मौका देखते हुए राजद के भाग्यविधाताओं ने अपना समर्थन रविशंकर को दे दिया है.

ये भी पढ़ें- बिहार में यूरोपियन कैपिटलिज्म लाना चाहते हैं प्रशांत किशोर

रामगढ़ विधानसभा सीट पर जाति का गेम

कैमूर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट पर 2020 में राजद के सुधाकर सिंह ने जीत दर्ज की थी. उस चुनाव में बीजेपी तीसरे स्थान पर खिसक गई थी. यहां दूसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी आई थी. बीजेपी ने यहां से तत्कालीन विधायक अशोक सिंह को उतारा था. इस चुनाव में सुधाकर सिंह ने बसपा के उम्मीदवार अंबिका यादव को 89 वोटों से हराया था. उस चुनाव में सुधाकर सिंह को 58083 वोट और अंबिका यादव को 57894 वोट मिला था.

2024 के लोकसभा चुनाव में सुधाकर सिंह बक्सर से सांसद बन गए तो रामगढ़ में उपचुनाव हुए. जिसमें बीजेपी के अशोक सिंह ने बसपा के प्रत्याशी सतीश सिंह को हरा दिया था. अशोक सिंह को यहां 62,179 वोट मिले थे. तो वहीं बसपा के सतीश कुमार सिंह को 60,895 वोट प्राप्त हुए थे. जबकि राजद के अजीत सिंह तीसरे नंबर पर रहे.

2025 के विधानसभा चुनाव में इस बार सभी पुराने खिलाड़ी हैं. राजपूत बाहुल्य इस सीट पर बीजेपी ने फिर से अशोक सिंह पर दांव लगाया है तो वहीं बसपा ने सतीश सिंह को टिकट दिया है. वहीं राजद ने अजीत सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है.

भभुआ विधानसभा सीट पर भरत बिंद निकले बाजीगर

साल 2020 के विधानसभा चुनाव में भभुआ से राजद के भरत बिंद ने बीजेपी की उम्मीदवार रिंकी रानी पांडेय को 10 हजार वोटों से हराया था. तब भरत बिंद को 57561 वोट मिले थे. जबकि रिंकी रानी पांडेय को 47516 वोट प्राप्त हुए थे.

इस बार भभुआ की राजनीति में गजब का गेम देखने को मिल रहा है. 2020 के जिस भरत बिंद ने बीजेपी को हराया था, वहीं इस बार बीजेपी के टिकट पर राजद को चुनौती पेश करेंगे. राजद ने यहां से वीरेंद्र कुमार सिंह को उतारा है.

ये भी पढ़ें- टैरिफ से अमीर बनेगा अमेरिका, हर नागरिक को 2000 डॉलर देंगे ट्रंप, आलोचकों को बोताया मूर्ख

चैनपुर से जमा खान देंगे चुनौती

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में बहुजन समाज पार्टी के जमा खान ने बीजेपी के प्रत्याशी ब्रजकिशोर बिंद को 25 हजार वोटों के बड़े अंतर से हराया था. जमा खान को जहां 95245 वोट मिले थे. तो वहीं ब्रज किशोर बिंद को 70951 वोट प्राप्त हुए थे. बाद में जमा खान जदयू में शामिल हो गए. जिन्हें सीएम नीतीश कुमार ने मंत्री बना दिया.

इस बार वहीं ब्रजकिशोर बिंद पाला बदलकर राजद के टिकट पर जदयू के उम्मीदवार जमा खान को चुनौती दे रहे हैं. खास बात ये है कि चैनपुर विधानसभा सीट से जदयू उम्मीदवार जमा खान के लिए उत्तर प्रदेश के बाहुबलियों ने भी अपना जोर लगा रखा है.

कैमूर के इस चुनावी रण में जनता किसकी तरफ झुकेगी ये तो 14 नवंबर को पता चलेगा, लेकिन ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या जनता दल-बदलु प्रत्याशियों पर भरोसा जताती है या किसी तीसरे को मौका देगी.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

9 minutes ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

23 minutes ago

काशी में लगेगी संस्कृति संसद: 3 हजार संत-विद्वान जुटेंगे, जेन-जी को मिलेगा अपनी बात रखने का मंच

Sanskriti Sansad 2026: काशी में 3 से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाली संस्कृति संसद…

26 minutes ago

15 कॉलेजों ने दाखिला देने से नकारा, आज 19 की उम्र में खड़ा कर दिया करोड़ों का AI एंपायर! पढ़ें जैक की प्रेरक कहानी

Jack Yadegari AI Startup: 15 विश्वविद्यालयों से रिजेक्शन झेलने वाले 19 वर्षीय जैक यादेगारी ने…

51 minutes ago

राहुल गांधी ने किया सुप्रीम कोर्ट मार्च का आह्वान, CJI को सौंपा जाएगा ज्ञापन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…

1 hour ago

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

2 hours ago