Bigg Boss 19 के घर में एक बार फिर ड्रामा अपने चरम पर है. आए दिन कुछ न चुछ ऐसा वाक्या इस घर में हो जाता है जिसकी वजह से शो बार-बार सुर्खियों में आ जाता है. वहीं नए एपिसोड के प्रोमो में शो BB 19 के घर में आई नई कंटेस्टेंट Malti Chahar इन दिनों अपने बयान को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं.
इस बार उन्होंने Nehal Chudasama को लेकर ऐसी बातें कह दीं, जिस पर सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा हुआ है. यहां तक की इस शो में पिछले सीजन के कंटेस्टेंट्स भी मालती की क्लास लगा रहे हैं. आखिर क्या है पूरा मामला चलिए आपको बताते हैं.
दरअसल, एपिसोड में दिखाया गया कि जब नेहल किचन में खाना बना रही थीं, तो मालती ने उनके कपड़ों को देखकर तंज कसते हुए कहा– “नेहल ने पूरी ड्रेस पहनी है आज? वाह, अच्छी लग रही है आज.”
उनके साथ बैठी तान्या मित्तल ने भी जोड़ा– “कितनी भी मेहनत कर ले, मुझे तो कभी अच्छी नहीं लगती.” इस पर मालती ने फिर कहा, “वैसे भी कभी अच्छी नहीं लगेगी क्योंकि नकली है न, सुंदर है ही नहीं वो, ठीक-ठाक है बस.”
मालती यहीं नहीं रुकीं. उन्होंने आगे कहा कि उन्हें यह देखकर निराशा होती है कि नेहल जैसी कोई मिस इंडिया बन गईं. उन्होंने कहा, “अब तक जितनी भी पेजेंट विनर्स देखी हैं, वो सब बहुत ग्रेसफुल और सॉफिस्टिकेटेड होती हैं. लेकिन ये तो हर वक्त चिल्लाती रहती है. जब भी चिल्लाती है, बहुत गंदी लगती है. समझ नहीं आता इसे मिस इंडिया क्यों बनाया?”
मामला तब और गरमाया जब मालती ने एक और बहस के दौरान नेहल से कहा– “पहले कपड़े पहन लो फिर मुझसे बात करना.” यह बात सुनते ही नेहल, बसीर और कुनिक्का भड़क गए. बसीर ने गुस्से में कहा, “तुम्हें किसी ने कुछ सिखाया नहीं? आगरा की किसी झोपड़ी से आई हो क्या?”
नेहल ने मालती को जवाब देते हुए कहा कि अगर कोई आदमी किसी गलत बात पर बोलता है तो वो गलत नहीं होता. उसने मालती को चेतावनी दी कि आगे से बात करने का तरीका सुधारे.
ये भी पढ़ें- ‘महाभारत’ फेम पंकज धीर का निधन, फिरोज खान ने पोस्ट कर दी जानकारी
काम्या पंजाबी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि “यह सोच कि किसी की मेहनत और इज्जत पर तंज कसो, बेहद घटिया है. यह बहुत ही खराब था, मालती. और इस बकवास के खिलाफ बोलने के लिए बसीर पर गर्व है. ऐसे लोगों से यही सीखना चाहिए कि सही वक्त पर बोलना जरूरी है. वैसे, ये तान्या अचानक मालती की दोस्त कैसे बन गई?”
काम्या के बाद गौहर खान ने भी बिना किसी का नाम लिए मालती की हरकत पर गुस्सा जताया. उन्होंने लिखा कि उन्हें यह पसंद है कि बसीर अली अपनी राय खुलकर रखता है और जरूरत पड़ने पर सही बात कहने से डरता नहीं. गौहर ने बसीर के खेल और उनके सच्चे अंदाज की भी तारीफ की.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar: नाना पाटेकर की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि उन्होंने कभी जिंदगी को…
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…
Nana Patekar Net Worth: नाना पाटेकर को 5 बजे के करीब अस्पताल लाया गया, जिसके…
Rise and Fall Season 2: रियालिटी शो 'Rise & Fall 2' में धमाल मचाने के…
कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और एआई से तैयार की गई कथित तस्वीरों…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई जांच…