Bihar Election: विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे सियासी समीकरण तेजी से बदल रहे हैं. अब एक बड़ा बदलाव सामने आया है. पूर्व सांसद और बाहुबली नेता सूरजभान सिंह (Surajbhan Singh) ने राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) से इस्तीफा देकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का दामन थाम लिया है. उन्हें पार्टी की सदस्यता खुद तेजस्वी यादव ने दिलाई.
सूरजभान सिंह (Surajbhan Singh) की पत्नी वीणा देवी पहले से ही RJD में हैं और अब खबर है कि पार्टी उन्हें मोकामा विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बना सकती है. सूत्रों की माने तो वीणा देवी गुरुवार को RJD के सिंबल पर नामांकन दाखिल करेंगी.
मोकामा सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है. जेडीयू ने बाहुबली अनंत सिंह को टिकट दिया है जो लंबे समय से इस सीट से विधायक रहे हैं. वहीं RJD की ओर से सूरजभान सिंह या उनकी पत्नी मैदान में होंगी. ऐसे में मोकामा में दो दबंग नेताओं के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा.
बता दें कि 2020 में अनंत सिंह RJD के टिकट पर जीते थे लेकिन बाद में एक केस में दोषी पाए जाने पर उनकी पत्नी नीलम देवी ने 2022 के उपचुनाव में जीत दर्ज की थी. इस बार अनंत सिंह ने पार्टी बदल ली है और जेडीयू से चुनाव लड़ रहे हैं.
तेजस्वी यादव ने सूरजभान को पार्टी में शामिल कर भूमिहार वोट बैंक को साधने की रणनीति अपनाई है. हाल ही में बेगूसराय से बोगो सिंह और खगड़िया से जेडीयू विधायक डॉ. संजीव कुमार भी RJD में शामिल हुए हैं. सूत्रों के अनुसार, इस बार RJD 10 सीटों पर भूमिहार समाज से उम्मीदवार उतार सकती है.
ये भी पढ़ें-बिहार चुनाव में RJD का बड़ा दांव, खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी को इस सीट से बनाया उम्मीदवार
बिहार जाति सर्वे के मुताबिक, भूमिहार आबादी 2.86 प्रतिशत और ब्राह्मण 3.65 प्रतिशत हैं. खासकर गंगा-सोन पट्टी के जिलों में भूमिहार वोट निर्णायक भूमिका निभाते हैं. ऐसे में सूरजभान और वीणा देवी की एंट्री से RJD को बड़ा फायदा मिल सकता है.
अपने इस्तीफे की वजह बताते हुए सूरजभान सिंह ने कहा कि पार्टी अब रामविलास पासवान की विचारधारा, सिद्धांतों और मूल्यों से पूरी तरह भटक चुकी है. उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि आज वे भारी मन से उस पार्टी को छोड़ रहे हैं जिसे उनके श्रद्धेय नेता ने खड़ा किया था.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar Net Worth: नाना पाटेकर को 5 बजे के करीब अस्पताल लाया गया, जिसके…
Rise and Fall Season 2: रियालिटी शो 'Rise & Fall 2' में धमाल मचाने के…
कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और एआई से तैयार की गई कथित तस्वीरों…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई जांच…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'इंडिया मोबाइल कांग्रेस' (आईएमसी) 2026 के 10वें एडिशन का उद्घाटन किया.…
भारतीय वायु सेना के 94वें स्थापना दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने वायु योद्धाओं…