Bihar Election: विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है. प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश दिया है कि पार्टी तब जीतती है जब हर बूथ मजबूत होता है. उन्होंने कहा कि हर बूथ कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में मोदी है. इस मंत्र ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर दी है.
इसी को लेकर अब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी बिहार चुनाव प्रचार में उतर चुके हैं. वे 16 अक्टूबर को बिहार दौरे पर रहेंगे और कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के कदमकुआं और विक्रम विधानसभा क्षेत्र के पार्वती स्कूल स्पोर्ट्स ग्राउंड में विशाल जनसभाएं करेंगे. वे संजय गुप्ता और सिद्धार्थ सौरभ के समर्थन में प्रचार करेंगे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे.
सीएम डॉ. मोहन यादव की पहचान एक स्टार प्रचारक के रूप में बन चुकी है. दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्होंने हरी नगर, मुस्तफाबाद, मालवीय नगर, विकासपुरी, नफजगढ़, त्रिनगर, उत्तम नगर, नांगलोई, बादली, रोहिणी और मादीपुर में प्रचार किया था, जिनमें से अधिकांश सीटें बीजेपी ने जीती थीं.
पिछले साल लोकसभा चुनाव में उन्होंने उत्तर प्रदेश के देवरिया और राबर्ट्सगंज में प्रचार किया था. इसके अलावा हरियाणा की भिवानी, दादरी, तोशाम, झज्जर और बवानी खेड़ा सीटों पर जनसभाएं की थीं, जिनमें से चार सीटें बीजेपी के खाते में गईं. उन्होंने जम्मू-कश्मीर की सांबा सीट पर भी प्रचार किया था, जो पार्टी ने जीत ली.
ये भी पढ़ें-सूरजभान सिंह ने थामा RJD का हाथ, मोकामा में दो बाहुबलियों की टक्कर तय
डॉ. मोहन यादव की खासियत यह है कि उन्होंने 13 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और मात्र तीन महीने बाद ही लोकसभा चुनाव में उनके नेतृत्व में मध्यप्रदेश की सभी 29 सीटें बीजेपी ने जीत लीं. यह राज्य के इतिहास में एक रिकॉर्ड है. उन्होंने कांग्रेस के गढ़ छिंदवाड़ा को भी जीतकर इतिहास रच दिया.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए BJP में उम्मीदवारों के नाम पर…
BLF attack on Pakistan Army: बलूचिस्तान में BLF ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमलों का…
एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट में बारिश के कारण नॉकआउट मुकाबले रद्द होने का…
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में उठापटक का दौर जारी है. हालिया…
Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…
DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…