एजुकेशन

BPSC Admit Card 2025: बिहार 71वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

BPSC Admit Card 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 71वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2025 को करेगा. जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, उनके लिए एडमिट कार्ड अब जारी कर दिए गए हैं. उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.

एग्जाम सेंटर की जानकारी

बीपीएससी ने बताया है कि परीक्षा केंद्र का नाम और कोड 11 सितंबर 2025 को जारी किया जाएगा. परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड की दो कॉपी और एक वैध पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है.

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड? (BPSC Admit Card 2025)

  • सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.
  • लॉगिन डिटेल दर्ज कर सबमिट करें.
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा.
  • अब इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें.

ये भी पढ़ें: BPSC 71st Admit Card 2025: BPSC 71वीं CCE प्रीलिम्स परीक्षा एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

परीक्षा पैटर्न

प्रीलिम्स परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा ऑफलाइन पेन-पेपर मोड में होगी। उम्मीदवारों को पेपर हल करने के लिए 2 घंटे (120 मिनट) मिलेंगे. प्रीलिम्स पास करने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा. इसके बाद तय कटऑफ पार करने वालों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. सभी चरण पूरे होने के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी.

कुल कितने पदों पर भर्ती? (BPSC Admit Card 2025)

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 1298 पदों पर नियुक्ति होगी. शुरुआत में 1250 पदों पर भर्ती होनी थी. बाद में इसमें 14 और फिर 34 पद जोड़े गए. भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

रूस-यूक्रेन युद्ध में 4.90 लाख रूसी सैनिकों की मौत? लीक डेटा में बड़ा दावा

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है. रोसस्टैट के कथित…

9 minutes ago

21 दिसंबर से शुरू होगा निपुण विद्यालय आकलन: जानें दोनों चरणों की पूरी तारीखें, योगी सरकार ने तेज की तैयारियां

Nipun Bharat Mission UP: परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की भाषा और गणितीय दक्षता परखने के…

18 minutes ago

‘बांग्लादेश तैयार रहो…’, जलते बांग्लादेश के बीच 16 दिसंबर को अपने देश लौट रही शेख हसीना

Sheikh Hasina Return: बांग्लादेश अवामी लीग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दावा किया है…

23 minutes ago

29 नवंबर के कॉन्सर्ट से पहले दिलजीत दोसांझ को फिर मिली धमकी, धारवाड़ पुलिस को भेजे ईमेल में किस बात की चेतावनी?

Diljit Dosanjh Concert Bomb Threat: सिंगर दिलजीत दोसांझ के आगामी बेंगलुरु कॉन्सर्ट से पहले धमकी…

2 hours ago