मनोरंजन

BIGG BOSS 20 के घर में शुरू हुआ धमाकेदार ड्रामा, ‘छोटी बच्ची’ अरिश्फा खान की इन दो हसीनाओं से हुई तीखी बहस

BIGG BOSS 20: सलमान खान का चर्चित रियलिटी शो ‘BIGG BOSS 20’ इन दिनों अपने धमाकेदार ड्रामे की वजह से सुर्खियों में छाया हुआ है. शो शुरू हुए अभी लगभग दो ही दिन हुए हैं, लेकिन घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के तेवर देखकर साफ है कि इस सीजन में जबरदस्त घमासान देखने को मिलने वाला है. मेकर्स ने शो का एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही सनसनी फैला दी है. इस वीडियो में शो की सबसे छोटी कंटेस्टेंट अरिश्फा खान भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस माही विज से अकेले ही भिड़ती नजर आ रही हैं.

लेटेस्ट प्रोमो में हुआ जोरदार हंगामा

सामने आए नए प्रोमो में सभी घरवाले लिविंग एरिया में एक साथ बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं. इसी दौरान बातचीत के बीच अरिश्फा खान सीधे आम्रपाली दुबे की तरफ इशारा करते हुए कहती हैं कि इन्हें लगता है कि मैं बच्ची हूं. इसके बाद बात तब और बिगड़ जाती है जब अरिश्फा कहती हैं, ‘आप मुझे बच्ची समझती हैं, लेकिन आपसे ज्यादा मेरा दिमाग शार्प होगा.’ इस पर आम्रपाली तंज कसते हुए कहती हैं, ‘हां कट रही है रील कट रही है.’ बात यहीं खत्म नहीं होती, अरिश्फा गुस्से में कहती हैं कि उन्हें रील कटवाने की कोई जरूरत नहीं है, उनकी रील यूं ही कट जाती हैं. देखते ही देखते यह बहस एक तीखी झड़प में बदल जाती है.

बीच लड़ाई में कूदी माही विज

गुस्से में आपा खोते हुए अरिश्फा चिल्लाते हुए कहती हैं कि घर में सब ‘हिपोक्रेट’ हैं. अरिश्फा का यह तेवर देख माही विज भी बीच-बचाव करने उतर आती हैं और टोकते हुए कहती हैं कि कोई हिपोक्रेट नहीं है. इस पर अरिश्फा कहती हैं कि उन्होंने माही का नाम नहीं लिया, जिस पर माही जवाब देती हैं कि ‘तुम लोग क्या होता है.’

मामला तब और गर्मा जाता है जब आम्रपाली दुबे भी बीच में कूद पड़ती हैं और अरिश्फा को घर के संस्कारों पर बात न करने की हिदायत देती हैं. इसके जवाब में अरिश्फा उन पर पहले गालियां देने का गंभीर आरोप लगा देती हैं. दोनों सीनियर एक्ट्रेसेस के साथ अरिश्फा की इस तीखी बहस को देखकर बाकी घरवाले भी हैरान रह जाते हैं.

ये भी पढ़ें- BIGG BOSS में एंट्री के 2 मिनट बाद ही OUT! NEET प्रोटेस्ट से वायरल हुई थीं ये इन्फ्लुएंसर

सोशल मीडिया पर छाईं अरिश्फा और माही

यह लेटेस्ट प्रोमो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. महज 23 साल की उम्र में अरिश्फा खान ने पहले ही दिन से शो में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा दी है. सोशल मीडिया पर उनके इसी बेबाक अंदाज के खूब चर्चे हो रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ, टीवी एक्ट्रेस माही विज के गेम प्लान को भी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं.

बता दें कि इस सीजन में मैरी कॉम, कनिका मान, माही विज, आम्रपाली दुबे, तन्मय सिंह, ऋति तिवारी, ईशा रिखी, काजी तौकीर और रोहेद खान जैसे कुल 16 दमदार सितारे अपनी किस्मत आजमाने आए हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

भूख हड़ताल या जेल की मांग? सचिन बिश्नोई की बिगड़ी तबीयत ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता

अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी सचिन थापन की…

2 minutes ago

अयोध्या तक पैदल क्यों निकल पड़े दिग्विजय? यात्रा के बहाने सियासी संदेश या सनातन का संवाद?

Digvijaya Singh Yatra: उज्जैन के महाकाल मंदिर से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह ने 900 किलोमीटर…

31 minutes ago

शेयर बाजार में खुशियां 40 मिनट ही टिकीं! फिर ऐसा पलटा खेल कि निवेशकों के डूब गए 8.78 लाख करोड़ रुपये

Stock Market Crash: शुरुआती जोरदार तेजी के बाद शेयर बाजार में बड़ा यू-टर्न देखने को…

41 minutes ago

सीएमआरएल रिश्वत मामला: पूर्व सीएम पिनाराई विजयन और परिवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, FIR पर 7 दिन की रोक

सुप्रीम कोर्ट ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, उनकी बेटी टी वीणा और दामाद…

42 minutes ago

गाजीपुर में भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी ने शैलेन्द्र कुमार राय को सौंपी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी ने गाजीपुर जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए…

1 hour ago