रोहित शर्मा का नया शो- फैमिली फुल हाउस
Rohit Sharma New Show: क्रिकेट के मैदान पर अपनी धाक जमाने वाले रोहित शर्मा अब एक नए रोल में नजर आने वाले हैं. ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय कप्तान अब टीवी पर होस्ट की भूमिका निभाएंगे (Rohit Sharma TV Debut). रोहित शर्मा ‘फैमिली फुल हाउस’ (Family Full House) के जरिए टेलीविजन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं. इस शो का प्रीमियर 19 सितंबर 2026 को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर होगा.
रोहित की टीवी पर एंट्री के बाद सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट फैंस के बीच एक सवाल तेजी से उठ रहा है. क्या अब रोहित शर्मा क्रिकेट को अलविदा कहने की तैयारी कर रहे हैं? आइए जानते हैं क्या रोहित का पूरा प्लान और क्या कहता है BCCI का नियम.
रोहित शर्मा टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं. लेकिन वनडे में उनका सफर अभी जारी है. वह भारतीय टीम की वनडे योजनाओं का हिस्सा हैं और उनकी नजरें 2027 वनडे विश्व कप पर भी टिकी हुई हैं.
ऐसे में टीवी शो होस्ट करना उनके क्रिकेट करियर के खत्म होने का संकेत नहीं माना जा सकता. दरअसल, मौजूदा समय में कई क्रिकेटर मैदान के साथ-साथ विज्ञापन, टीवी और दूसरे मनोरंजन प्रोजेक्ट्स से भी जुड़े रहते हैं.
‘फैमिली फुल हाउस’ एक फैमिली एंटरटेनमेंट शो है, जिसमें रोहित बतौर होस्ट दिखाई देंगे. शो का पूरा फॉर्मेट अभी सामने नहीं आया है, लेकिन इसके प्रोमो ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है. प्रोमो में रोहित के कप्तानी के दिनों का मशहूर ‘गार्डन’ कमेंट भी देखने को मिला है. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शो में रोहित के क्रिकेट करियर के किस्सों के साथ उनका मजाकिया और बेफिक्र अंदाज भी देखने को मिलेगा.
रोहित के टीवी डेब्यू के बाद यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या BCCI के किसी नियम के चलते सक्रिय क्रिकेटर टीवी शो होस्ट नहीं कर सकता? इसका सीधा जवाब है, ऐसी कोई सामान्य पाबंदी नहीं है. BCCI के नियमों में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है कि भारतीय टीम के लिए खेलने वाला क्रिकेटर टीवी शो होस्ट नहीं कर सकता. यानी रोहित क्रिकेट के साथ-साथ मनोरंजन की दुनिया में भी अपनी नई पारी शुरू कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: बिना हाथों के फिर चलाया जादू, वर्ल्ड पैरा आर्चरी के फाइनल में पहुंची भारत की वंडर गर्ल
वनडे क्रिकेट में रोहित की भूमिका अभी खत्म नहीं हुई है. लॉर्ड्स में भारत के पिछले वनडे मैच में उन्होंने शानदार शतक लगाया था. वह लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बने.
इसके अलावा रोहित आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए भी खेल रहे हैं. ऐसे में फिलहाल तस्वीर साफ है रोहित शर्मा क्रिकेट से दूर नहीं जा रहे, बल्कि मैदान के साथ टीवी स्क्रीन पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की तैयारी में हैं. टीवी पर उनकी नई पारी जरूर शुरू हो रही है, लेकिन इसे क्रिकेट से विदाई मानना अभी जल्दबाजी होगी.
-भारत एक्सप्रेस
EPS Service Record: नौकरी बदलने पर PF निकालने के बाद भी EPS सर्विस रिकॉर्ड जोड़ना…
भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली…
रूस के इरकुत्स्क में एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट से जुड़ी वैज्ञानिक की मौत के बाद कथित…
Kab Hai Sarvapitri Amavasya: 2026 में सर्वपितृ अमावस्या 10 अक्टूबर को मनाई जाएगी. भूल-चूक से…
PM Modi की ओर से साझा किया गया संस्कृत श्लोक महाभारत के शांतिपर्व से लिया…
Amit Shah: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा…