बिना मैच खेले गोल्ड जीत लेगी टीम इंडिया?
क्या Asian Games 2026 में बिना एक भी गेंद फेंके टीम इंडिया के गले में गोल्ड मेडल का हार डल जाएगा? क्रिकेट के गलियारों में इन दिनों यही सवाल सबसे बड़ा चर्चा का विषय बना हुआ है. हाल यह है कि नॉकआउट मुकाबलों, खासकर क्वार्टर फाइनल्स में बारिश विलेन बनकर सामने आ रही है और लगातार मैच पानी में धुल रहे हैं. अगर बारिश का यही बेरहम रवैया सेमीफाइनल और फाइनल तक ऐसा ही जारी रहा, तो टीम इंडिया सचमुच बिना मैदान पर उतरे चैंपियन बन सकती है.
एशियन गेम्स के टूर्नामेंट नियमों के अनुसार, अगर कोई मैच बारिश या किसी अन्य वजह से रद्द हो जाता है, तो जिस टीम की ICC रैंकिंग बेहतर होती है उसे अगले दौर में प्रवेश मिल जाता है. अब अगर इस पैमाने पर नजर डालें तो भारतीय मेंस क्रिकेट टीम टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में नंबर-1 पायदान पर काबिज है. इस लिहाज से एशियन गेम्स में हिस्सा ले रही बाकी सभी टीमों के मुकाबले टीम इंडिया की स्थिति सबसे मजबूत है.
ये भी पढ़ें- इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकट के नाम पर साइबर ठगी का अलर्ट, क्राइम ब्रांच ने लोगों को किया सतर्क
भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल का सफर तय कर चुकी है, जहां उसका मुकाबला श्रीलंका के साथ होना है. 1 अक्टूबर को होने वाला यह अहम मैच अगर बारिश की भेंट चढ़ता है, तो बेहतर रैंकिंग के दम पर भारत सीधे फाइनल का टिकट हासिल कर लेगा.
हालांकि, फाइनल मुकाबले को लेकर इस बार के नियमों में थोड़ा बदलाव किया गया है. पिछले एशियन गेम्स के फाइनल में बारिश के कारण मैच धुलने पर अफगानिस्तान से बेहतर रैंकिंग होने की वजह से भारत को अकेला विजेता घोषित कर दिया गया था, जिसकी काफी आलोचना हुई थी. इसी विवाद से बचने के लिए इस बार नया नियम बनाया गया है. इसके मुताबिक अगर फाइनल मैच भी बारिश की वजह से रद्द होता है, तो दोनों फाइनलिस्ट टीमों को संयुक्त रूप से गोल्ड मेडल से नवाजा जाएगा. यानी किसी भी हाल में भारत का स्वर्ण पदक पक्का माना जा रहा है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
India-Pakistan SCO: पाकिस्तान में SCO नेशनल कोऑर्डिनेटर्स की बैठक में भारत का प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ…
यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए BJP में उम्मीदवारों के नाम पर…
BLF attack on Pakistan Army: बलूचिस्तान में BLF ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमलों का…
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में उठापटक का दौर जारी है. हालिया…
Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…
DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…