मनोरंजन

“भैया! ‘मैंने आपका क्या बिगाड़ा…” ममता की हार पर BJP नेता ने दी ऐसी मिसाल, लपेटे में आ गए अनुपम खेर; एक्टर ने भी लिए मजे

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों ने इस बार सबको चौंका दिया है. चुनावी मैदान में जबरदस्त दांव-पेच के बाद आखिरकार भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना परचम लहरा दिया है. 294 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी ने 206 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है और अब बंगाल में भगवा सरकार बनने की तैयारी जोरों पर है. लेकिन इस चुनावी जीत के शोर के बीच एक और चीज है जो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है, और वो है बीजेपी नेता समिक भट्टाचार्य का एक मजेदार बयान.

“अनुपम खेर के सिर पर बाल आ सकते हैं, पर TMC…”

बीजेपी के वरिष्ठ नेता समिक भट्टाचार्य अपनी जीत से इतने गदगद थे कि उन्होंने विपक्षी दल तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर चुटकी लेते हुए बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर का उदाहरण दे डाला. एक वायरल वीडियो में समिक भट्टाचार्य कहते नजर आ रहे हैं, “आसमान जमीन पर गिर सकता है, समंदर आसमान पर चढ़ सकता है, यहां तक कि अनुपम खेर के सिर पर फिर से बाल उग सकते हैं, लेकिन तृणमूल कांग्रेस सत्ता में वापस आ जाए, ये नामुमकिन है.”

समिक का यह अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है, क्योंकि उन्होंने टीएमसी की हार को एक ऐसी असंभव घटना से जोड़ दिया जिसे सुनकर कोई भी अपनी हंसी न रोक पाए.

अनुपम खेर ने भी लिए मजे

बात जब अनुपम खेर तक पहुंची, तो उन्होंने भी इसे बड़े ही ‘स्पोर्टिंग’ अंदाज में लिया. अनुपम खेर ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया और कैप्शन में मजे लेते हुए लिखा, “अरे भैया जी! मैंने आपका क्या बिगाड़ा है! आप क्यों चाहते हैं कि मेरे सिर पर बाल आ जाएं! मौजूदा हालात में तो मैं जन्मों तक ऐसा नहीं चाहूंगा! जय श्री राम!”

फैंस के बीच वायरल हुई नोंकझोंक

अनुपम खेर के इस रिएक्शन के बाद तो जैसे कमेंट्स की बाढ़ आ गई. फैंस इस हल्की-फुल्की राजनीतिक नोंकझोंक का लुत्फ उठा रहे हैं. किसी ने लिखा कि नेता जी शायद अनुपम खेर के बड़े फैन हैं, तो किसी ने इसे अब तक का सबसे सटीक उदाहरण बताया.

ये भी पढ़ें- Met Gala 2026: रेड कार्पेट पर सितारों की चमक के बीच विवादों की एंट्री, क्यों हो रही है इवेंट के बायकॉट की मांग?

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘मेरा बाप देख लेगा…’, 3 छात्रों को कुचलकर रईसजादे की अकड़, 210 की स्पीड से चला रहा था Mini Cooper

केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…

9 minutes ago

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

58 minutes ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

1 hour ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

1 hour ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

2 hours ago