Bharat Express DD Free Dish

Met Gala 2026: रेड कार्पेट पर सितारों की चमक के बीच विवादों की एंट्री, क्यों हो रही है इवेंट के बायकॉट की मांग?

Met Gala Guest List 2026: Met Gala 2026 एक बार फिर चर्चा में है. न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट में होने वाला यह बड़ा फैशन इवेंट हर साल दुनियाभर के मशहूर सितारों को एक साथ लाता है. इस बार इवेंट अपनी खास थीम के साथ-साथ विवादों की वजह से भी सुर्खियों में है.

Met Gala 2026

Met Gala 2026 Theme: Met Gala एक बहुत बड़ा फैशन इवेंट है, जो हर साल न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट में होता है, जहां दुनिया भर के बड़े सितारे शामिल होते हैं. Met Gala 2026 का थीम ‘फ़ैशन कला है, जिसमें मेहमान कपड़ों के जरिए कला को दिखाएंगे. भारत से करण जोहर के डेब्यू की चर्चा है, जबकि प्रियंका चोपड़ा इस बार शामिल नहीं होंगी. वहीं जेफ़ बेज़ोस की भागीदारी को लेकर इस साल इवेंट विवादों में भी बना हुआ है.

बड़े सितारे एक साथ नजर आते हैं

न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट (Metropolitan Museum of Art) में हर साल होने वाला मेट गाला 2026 (Met Gala 2026) एक बार फिर सुर्खियों में है. यह दुनिया का सबसे बड़ा फैशन इवेंट माना जाता है, जहां फिल्म, म्यूजिक, खेल और फैशन जगत के बड़े सितारे एक साथ नजर आते हैं.

इस साल का थीम ‘फ़ैशन कला है’ (Fashion is art) फोशन रखा गया है और ड्रेस कोड ‘वेशभूषा कला’ (Costume art) है. इसका मतलब है कि मेहमान अपने कपड़ों के जरिए कला को दिखाएं और फैशन को एक आर्ट फॉर्म की तरह पेश करें.

कई बड़े सितारे भी रेड कार्पेट पर नजर आ सकते

इस इवेंट में करीब 450 गेस्ट शामिल होंगे. को-चेयर्स में एना विंटूर, बियॉन्से, निकोल किडमैन और वीनस विलियम्स शामिल हैं. इसके अलावा किम कार्दशियन, रिहाना, एम्मा स्टोन, रॉबर्ट पैटिन्सन औरलुईस हैमिल्टन जैसे सितारे भी रेड कार्पेट पर नजर आ सकते हैं. कुछ बड़े नाम इस बार इवेंट से दूर रहेंगे. मेरिल स्ट्रीप और ज़ेंडाया इस साल शामिल नहीं होंगी.

5 मई सुबह 3:30 बजे लाइव

भारत की बात करें तो करण जोहर (Karan Johar) इस बार मेट गाला में डेब्यू करने जा रहे हैं. उनके कपड़े मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) तैयार कर रहे हैं. वहीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इस साल इवेंट में नजर नहीं आएंगी. इस बार इवेंट विवादों में भी है. जेफ़ बेज़ोस (Jeff Bezos) और लॉरेन सांचेज़ (Lauren Sánchez) की भागीदारी को लेकर सोशल मीडिया पर विरोध हो रहा है. कुछ लोग इसे पैसे के प्रभाव से जुड़ा मान रहे हैं.

भारत में दर्शक इस इवेंट को ‘वोग’ (Vogue) के यूट्यूब चैनल पर 5 मई सुबह 3:30 बजे लाइव देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें:  Saree Tips Vat Savitri Vrat: वट सावित्री व्रत के दिन दिखना है सबसे खूबसूरत, ट्राई करें ये साड़ी कलर

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read