मनोरंजन

Cannes 2025: ट्रेडिशनल लुक के बाद मॉडल लुक में बिखेरा जलवा, दूसरे दिन भी रेड कारपेट पर छाई ऐश्वर्या राय बच्चन

Aishwarya Rai Bachchan Cannes Look 2025: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन इस कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में छा गईं. इस इवेंट में उनके लुक का फैंस को हर साल बेसब्री से इंतजार रहता है. इस बार भी उन्होंने अपने शानदार स्टाइल से सबका दिल जीत लिया. पहले दिन ऐश्वर्या खूबसूरत व्हाइट बनारसी साड़ी में अपने ट्रेडिशनल अवतार से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. तो वहीं दूसरे दिन उन्होंने अपने मॉर्डन लुक से रेड कारपेट पक जलवा बिखेरा. हर किसी की निगाहें बस उन्ही पर टिकी हुई है. ऐसे में आइए आपको उनके इस खास लुक की खासियत बताते हैं.

दूसरे दिन भी ऐश्वर्या ने रेड कारपेट पर बिखेरा जलवा (Cannes Film Festival 2025)

कान्स 2025 में रेड कारपेट पर दूसरे दिन ऐश्वर्या राय बच्चन अपना जलवा बिखेरती नजर आईं. इस दिन उन्होंने फेमस डिजाइनर गौरव गुप्ता का डिजाइन किया हुआ ब्लैक गाउन पहना. इस गाउन के साथ उन्होंने एक ओवरसाइज्ड व्हाइट श्रग कैरी किया जिससे उनका लुक और स्टाइलिश लग रहा था. ऐश्वर्या पर सबकी निगाहें टिकी रह गई. फोटोग्राफर्स ने उनके हर पोज को कैमरे में कैद किया.

ऐश्वर्या के केप पर लिखा संस्कृत में श्लोक

खास बात तो यह थी कि इस बार कान्स में उन्होंने अपने इस वेस्टर्न गाउन के साथ एक सिल्वर रंग की केप एड की थी. वेस्टर्न गाउन के साथ बनारसी ब्रोकेड केप, देखने में कमाल की लग रही थी. इस केप पर भगवद गीता का संस्कृत श्लोक ”कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन। मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि” अंकित था. इसका अर्थ है कि तुम्हारा अधिकार केवल कर्म करने में है, फलों में कभी नहीं. अतः कर्मों के फल के लिए मत काम करो और न ही अपनी कर्महीनता में आसक्त हो.”

ये भी पढ़ें: Cannes 2025: राजस्थानी लुक में छाई ये एक्ट्रेस, पहना PM मोदी के चेहरे वाला नेकलेस, इंटरनेट पर हुई वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा लुक (Cannes Film Festival 2025)

कान्य में ऐश्वर्या के दूसरे दिन का लुक भी तेजी से वायरल हो रहा है. इतना ही नहीं, ऐश्वर्या के लुक्स और उनकी बेटी के साथ बॉन्ड को लेकर काफी बातें हो रही हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘मदर इज बैक’, तो किसी ने लिखा, ‘मां-बेटी की जोड़ी दिल छू गई’. ऐश्वर्या की सादगी और खूबसूरती दोनों की खूब तारीफ हो रही है. फैंस हर साल उनके कान्स लुक का इंतजार करते हैं और वे कभी अपने फैंस को निराश नहीं करतीं. इस बार भी उन्होंने किसी को निराश नहीं किया. फिर चाहे वो ट्रेडिशनल हो या मॉडर्न.

कान्स में ऐश्वर्या का पहला लुक था ऐसा

बात करें उनके पहले लुक की तो अपने पहले रेड कारपेट लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की हुई बनारसी साड़ी पहनी थी. इसके साथ टिश्यू टुपट्टा उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था. उनकी इस साड़ी पर सोने-चांदी का काम था, जो उनके लुक को भव्य बना रहा था.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), प्रतापगढ़ की जनसभा से सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का दिया संदेश

UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…

17 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

18 minutes ago

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

28 minutes ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

1 hour ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

1 hour ago