क्लाइमेट एक्टिविस्ट Sonam Wangchuk पिछले 17 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर में भूख हड़ताल पर बैठे हैं. NEET Paper Leak के बाद से शुरू हुआ यह आंदोलन आज एक बड़ा रूप ले चुका है. वांगचुक की बिगड़ती हालत और उनके जज्बे को देखते हुए अब बॉलीवुड के कई बड़े नाम खुलकर सामने आ रहे हैं और इस आंदोलन में अपना समर्थन दिखा रहे हैं.
सोशल मीडिया से लेकर जंतर-मंतर तक ये सेलेब्स लगातार उनके लिए आवाज़ उठा रहे हैं. आइए जान लेते हैं कि इस आंदोलन को किन-किन फिल्मी हस्तियों का साथ मिला है.
साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाने वाले प्रकाश राज ने खुद जंतर-मंतर पहुंचकर सोनम वांगचुक से मुलाकात की. उन्होंने न सिर्फ वांगचुक की सेहत का हालचाल जाना, बल्कि छात्रों और प्रदर्शनकारियों की मांगों को जायज ठहराते हुए आंदोलन को अपना पूरा समर्थन दिया.
वहीं अपनी बेबाक राय के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचीं. उन्होंने साफ कहा कि वह इस लड़ाई में छात्रों के साथ खड़ी हैं और उन्होंने भी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को दोहराया.
इसके अलावा दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान ने भी इंस्टाग्राम पर एक बेहद संवेदनशील पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में उन्होंने सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर गहरी चिंता जताई और भारत सरकार से अपील की कि वे आगे आकर वांगचुक से बातचीत करके इस पूरे मामले का कोई समाधान निकालें.
दूसरी तरफ सीनियर एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने भी जंतर-मंतर पर मौजूद आंदोलनकारियों का समर्थन किया है. साथ ही उन्होंने वांगचुक की सेहत को देखते हुए अपील की है कि वे भूख हड़ताल को खत्म कर दें ताकि उनकी जान को कोई खतरा न हो. इसके साथ ही उन्होंने भी पेपर लीक मामले पर सरकार को घेरा.
ये भी पढे़ं- ‘सड़कछाप सोच है…’, आमिर खान के समर्थन में उतरा JDU विधायक, नितेश राणे को दिखाया आईना
फिल्म ‘3 Idiots’ में चतुर का यादगार रोल निभाने वाले ओमी वैद्य ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर लोगों को झकझोरने की कोशिश की है. ओमी ने भावुक होते हुए कहा, “मैं नहीं चाहता कि देश के लिए लड़ने वाला यह इंसान अपनी जान गंवा दे.” उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे अपनी व्यस्त जिंदगी से थोड़ा वक्त निकालकर सोनम वांगचुक की मांगों को समझें और उनका साथ दें.
एक्ट्रेस आयशा खान ने भी ओमी वैद्य के इसी वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया. आयशा ने वांगचुक की सेहत पर फिक्र जताने के साथ-साथ मीडिया से भी एक गुजारिश की. उन्होंने कहा कि मीडिया को इस संवेदनशील मुद्दे को ज्यादा से ज्यादा कवर करना चाहिए ताकि देश के कोने-कोने तक यह बात पहुंच सके.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…
देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…
दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…
फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…
मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…
Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…