Border 2 Box Office Collection: जिस फिल्म में सनी देओल हों और फैंस उसे देखने न जाएं, यह तो हो ही नहीं सकता. ऐसा ही कुछ ‘बॉर्डर 2’ के 2 दिन के कलेक्शन को देखकर पता चल रहा है. साल 1997 में आई ‘बॉर्डर’ ने जो इतिहास रचा था, ऐसा ही कुछ अब इस फिल्म के दूसरे पार्ट ने भी कर दिखाया है. ‘बॉर्डर 2’ ने सिर्फ 2 दिनों में इतनी कमाई कर ली है कि बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा हुआ है. सिनेमाघरों में फिल्म को देखने जा रहे लोगों की भीड़ और कमाई के आंकड़े दिखा रहे हैं कि आज भी बॉलीवुड में सनी देओल का जादू बरकरार है.
इस फिल्म की शुरुआत किसी तूफान से कम नहीं है. पहले ही दिन ‘बॉर्डर 2’ इस साल की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है. अब आंकड़ों की बात की जाए तो इस फिल्म ने सिर्फ 2 दिनों में भी भारत में कुल 65 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है. वहीं अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो इसका आंकड़ा भी कुछ कम नहीं है, फिल्म ने बाहर के देशों में भी कुल 85.5 करोड़ के पार की कमाई अब तक कर ली है.
एक्सपर्ट्स का मानना है कि जिस रफ्तार से लोग थिएटर्स की तरफ भाग रहे हैं, उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म महज 3 दिनों में ही 100 करोड़ के क्लब में अपनी जगह पक्की कर लेगी. फिल्म की इस कामयाबी ने बॉलीवुड के बड़े-बड़े दिग्गजों को हैरान कर दिया है.
ये भी पढ़ें- दूसरी लड़की संग बेड पर रंगे हाथ पकड़े गए थे पलाश मुच्छल? स्मृति की टीम ने कर दी थी धुनाई; एक्टर ने किया बड़ा खुलासा
सबसे खास बात यह है कि इस फिल्म का क्रेज सिर्फ मेट्रो शहरों तक नहीं है, बल्कि पंजाब, बिहार और राजस्थान जैसे राज्यों में तो नजारा कुछ और ही कह रहा है. कई शहरों में फैंस पुरानी यादें ताजा करने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर थिएटर पहुंच रहे हैं. लोगों की यह दीवानगी सिर्फ फिल्म के लिए ही नहीं बल्कि सनी देओल के लिए भी है. वहीं टीजर आने के बाद से लोगों के बीच जो क्रेज था, वह अब सिनेमाघरों के ‘हाउसफुल’ बोर्ड्स में तब्दील हो गया है.
बताते चलें कि फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसकी स्टारकास्ट की एक्टिंग को भी खूब सराहा जा रहा है. लेकिन जो चीज दर्शकों के दिल को सबसे ज्यादा छू रही है, वह है फिल्म का संगीत. 1997 के आइकॉनिक गाने ‘संदेशे आते हैं’ का रीमेक ‘घर कब आओगे’ इस समय हर किसी की जुबान पर है. इस गाने को सोनू निगम, अरिजीत सिंह, दिलजीत दोसांझ और विशाल मिश्रा जैसे दिग्गजों ने अपनी आवाज दी है, जो सीधे रूह तक पहुंच रही है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
CM Yogi Adityanath Gift: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के…
IRS OFFICER EKTA BISHNOI WINS 3 GOLD IN US: भारतीय राजस्व सेवा (IRS) की अधिकारी…
Russia US Deal: रूस और अमेरिका के बीच परमाणु ऊर्जा से चलने वाले डेटा सेंटर…
Durga Puja Jharkhand Culture: देश में दुर्गा पूजा का जश्न चल रहा है. इस दौरान…
MP News: एमपी के राजगढ़ में अजनार नदी को साफ करने वाले 20 साल के…