Bharat Express DD Free Dish

दूसरी लड़की संग बेड पर रंगे हाथ पकड़े गए थे पलाश मुच्छल? स्मृति की टीम ने कर दी थी धुनाई; एक्टर ने किया बड़ा खुलासा

Palash Muchhal Controversy: एक्टर विद्यान माने ने पलाश मुच्छल पर धोखाधड़ी और अफेयर से जुड़े गंभीर आरोप लगाए हैं. पलाश ने सभी दावों को बेबुनियाद बताते हुए कानूनी कार्रवाई की बात कही है. चलिए आपको भी बताते हैं एक्टर ने क्या कुछ कहा है?

Palash Muchhal Controversy: म्यूजिक कंपोजर और फिल्म डायरेक्टर पलाश मुच्छल की पर्सनल लाइफ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना से शादी टूटने के बाद अब उनके बचपन के दोस्त और एक्टर विद्यान माने ने पलाश पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

विद्यान ने हाल ही में एक मीडिया ग्रुप को दिए इंटरव्यू में दावा करते हुए बड़ा खुलासा किया कि पलाश को दूसरी महिला के साथ बिस्तर पर रंगे हाथ पकड़ा गया था. जिसके बाद स्मृति मंधाना की टीम ने गुस्से में आकर पलाश की जमकर धुनाई कर दी थी. इसके अलावा उन्होंने पलाश समेत पूरे परिवार को लेकर भी जमकर निशाना साधा. चलिए आपको भी बताते हैं एक्टर ने क्या कुछ कहा है?

विद्यान माने ने पलाश की खोली पोल?

34 साल के एक्टर विद्यान माने (Vidyan Mane) ने इंटरव्यू में बताया कि वे पलाश और स्मृति की शादी की तैयारियों में शामिल थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘मैं भी पलाश और स्मृति की शादी की तैयारियों में मौजूद था. पलाश मुच्छल को दूसरी महिला के साथ बेड पर रंगे हाथ पकड़ा गया था. ये सीन काफी भयानक था. जिसके बाद गुस्से में आकर स्मृति की टीम ने पलाश की जमकर पिटाई भी की थी. पलाश का पूरा परिवार ही चिंदी चोर है.’

40 लाख की धोखाधड़ी का पुराना आरोप

विद्यान ने पलाश पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए यह भी बताया कि पलाश ने उनसे पैसे लिए थे लेकिन काम नहीं किया. जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो धमकियां मिलने लगीं. बता दें कि विद्यान स्मृति मंधाना के बचपन के दोस्त हैं और पलाश के साथ फिल्म में काम भी कर चुके हैं. इस रिश्ते की वजह से वे दोनों के बीच की बातों से अच्छी तरह वाकिफ बताए जाते हैं.

यह भी पढ़ें: सकल बन फूल रही सरसों…अमीर खुसरो की वो 700 साल पुरानी परंपरा, जानिए क्यों इस दरगाह में मुस्लिम भी मनाते हैं बसंत पंचमी?

पलाश मुच्छल क्या बोले?

पलाश मुच्छल ने विद्यान के आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए सफाई दी है. उन्होंने बोला कि उन पर लगे सभी आरोप पूरी तरह गलत और बेबुनियाद हैं. इन आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है. पलाश ने दावा किया कि यह सब उनकी इमेज खराब करने की साजिश है.

साथ ही उन्होंने बताया कि उनके वकील श्रेयांश मिथारे इस मामले की जांच कर रहे हैं. जिसको लेकर जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. हालांकि पलाश ने अभी तक विद्यान के अन्य दावों जैसे दूसरी लड़की के साथ पकड़े जाने या पिटाई पर कोई स्पष्ट टिप्पणी नहीं की है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read