मनोरंजन

Bigg Boss 17: बिग बॉस में फिर से आयशा के आने से गेम खेल रहे हैं मुनव्वर फारुकी! अब ये 3 सदस्य होंगे बाहर

Bigg Boss 17: रियलिटी शो बिग बॉस 17 का फिनाले बस एक महीने बाद है. वहीं आयशा खान (Ayesha Khan) के आने से मुनव्वर फारुकी का गेम हिला पड़ा है. दोनों के रिश्ते को लेकर वीकेंड का वार में भी काफी बवाल मचा. अब एक बार फिर मुनव्वर और आयशा के बीच कहासुनी होने वाली है. मुनव्वर ने रिश्ते को लेकर ऐसा कुछ कह दिया कि वो फट पड़ीं. आइये आपको दिखाते हैं आज के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो.

बिग बॉस 17 के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि मुनव्वर फारूकी गार्डन एरिया में बैठकर खाना खा रहे हैं. आयशा उनके पास आती हैं और उन्हें अपनी प्लेट से पराठा उठाकर देने लगती हैं. लेकिन मुनव्वर उसे लेने से साफ इनकार कर देते हैं और कहते हैं कि उन्हें नहीं चाहिए. ये बात आयशा को बुरी लग जाती है.

मुनव्वर फारुकी का बजा गेम

इसके बाद आयशा कोने में सोफे पर जाकर लेट जाती हैं. मुनव्वर उनके पास जाते हैं और सफाई देते हैं कि वो उनका खाना था, इसलिए उन्होंने पराठा नहीं लिया. इस पर आयशा कहती हैं कि वही पराठा जब अंकिता लोखंडे ने लाकर दिया… और वो नॉर्मली बतौर ह्यूमन उन्हें पराठा दे रही थीं. वो कहती हैं, ‘आपको इतना गेम गेम करना है तो गेम गेम करो. पराठे भी मना करो. मुझे कोई शौक नहीं है.’ फिर मुनव्वर उन्हें बताते हैं कि उन्होंने पराठे को फ्रिज में रख दिया है. इस पर वो कहती हैं कि उसे फेंक दो.

आयशा और मुनव्वर में कहासुनी

इसके बाद आयशा और मुनव्वर के बीच कहासुनी होने लगती है. आयशा उन पर आरोपों और सवालों की बौछार कर देती हैं. वो उन पर फटते हुए बोलती हैं, ‘मुझे इस प्वॉइंट पर ये शिकायत है कि मुझे आपके बिहेवियर में ऐसा फील हो रहा है कि जैसे मैंने आपका कुछ गलत किया है और आप उस चीज के लिए मुझसे ऐसा बिहेव कर रहे हैं.’ तभी मुनव्वर ने उन्हें बीच में टोककर कहा कि वो उनकी रिस्पेक्ट करते हैं और ये सुनकर आयशा और ज्यादा भड़क गईं.

इन तीन सदस्यों ने लिया एलिमिनेट करने का फैसला

बिग बॉस 17 में अब तक तीन कंटेस्टेंट इस शो को अलविदा कह चुके हैं. बीते हफ्ते ही नील भट्ट- रिंकू धवन, अनुराग डोभाल को बिग बॉस 17 से कम वोट्स और घरवालों के फैसले के आधार पर बाहर हो चुके हैं. अब हाल ही में बिग बॉस ने घर में हुई इस हाथापाई के बाद तीन कंटेस्टेंट अंकिता लोखंडे, मनारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी को कन्फेशन रूम में बुलाया और साथ ही उनसे ये पूछा कि उन्हें क्या लगता है कि अभिषेक और समर्थ में से किसकी गलती थी.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

आज पितृ पक्ष में चतुर्थी श्राद्ध, पंचांग से समझें पूजा-पाठ और श्राद्ध का सही समय

Pitru Paksha Panchang: 30 सितंबर 2026, बुधवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी…

21 minutes ago

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

4 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

7 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

7 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

8 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

8 hours ago