खेल

IND vs SA: प्रोटियाज टीम पर कहर बनकर टूटे बुमराह, भारत को इतिहास रचने के लिए चाहिए 79 रन

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच केपटाउन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में एडेन मारक्रम के शतक के बावजुद प्रोटियाज टीम 176 रन ही बना पायी. अब भारत को जीत के लिए 79 रन का लक्ष्य मिला है. पहले दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में तीन विकेट खोकर 62 रन बना लिए थे. दूसरे दिन का खेल शुरु होने के बाद पहले ही सेशन में पूरी टीम 176 रन पर ऑल आउट हो गई. जसप्रीत बुमराह ने छह विकेट झटके.

जसप्रीत बुमराह ने की घातक गेंदबाजी

साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी की. उन्होंने 13.5 ओवर की गेंदबाजी की और 61 रन देकर 6 खिलाड़ियों को चलता किया. वहीं मुकेश कुमार ने दो विकेट लिए. इसके अलावा पहली पारी में कहर बरपाने वाले गेंदबाजी मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को एक-एक सफलता मिली.

एडेन मारक्रम ने खेली शतकीय पारी

साउथ अफ्रीका की ओर से एडेन मारक्रम (106) ने शानदार शतकीय पारी खेली.उन्होंने 103 गेंदों में 2 छक्का और 17 चौके की मदद से 106 रन बनाए. उनके अलावा साउथ अफ्रीका के तीन बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े को छू सके. कप्तान डीन एल्गर (12), डेविड बेडिंघम और मार्को यानसन ने 11 रन बनाए. साउथ अफ्रीका की टीम पहली पारी में 55 रन पर सिमट गई थी.

ये भी पढ़ें- IND vs SA: डीन एल्गर के टेस्ट करियर का हुआ अंत, विराट कोहली ने गले लगाकर दी विदाई

भारत को जीत के लिए चाहिए 79 रन

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज में मेजबान टीम 1-0 से आगे है. सेंचुरियन टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को इनिंग और 32 रन से मात दी थी. वहीं केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और 55 रन पर सिमट गई. इसके जवाब में टीम इंडिया ने पहली पारी में 153 रन बनाए और साउथ अफ्रीका के ऊपर 98 की बढ़त हासिल कर ली. दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका ने 176 रन बनाए. अब भारत के सामने इस मैच को जीतने के लिए 79 रनों की जरूरत है. भारतीय टीम अगर इस मुकाबले को अपने नाम करती है तो

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

गुजरात के सीएम से देश के प्रधान तक; नरेंद्र मोदी के संवैधानिक प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, सीएम योगी ने दी बधाई

PM Modi 25 Years: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

27 minutes ago

मेघनाद साहा: भारतीय खगोल विज्ञान के महानायक

Meghnad Saha: मेघनाद साहा को सबसे बड़े खगोल विज्ञानी के रूप में जाना जाता है.…

41 minutes ago

अगले 7 घंटे तगड़ा कहर ढाएगा मौसम…! 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 7 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और…

45 minutes ago

धधक उठा फ्रांस! पेरिस से ल्यों तक बवाल, सड़कों पर उतरे लाखों छात्र

France Student Protests: फ्रांस में स्कूलों में सुधार सहित कई मांगों को लेकर शुरू हुआ…

51 minutes ago

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

1 hour ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

2 hours ago