देश

INDIA Alliance में पड़ी दरार? ममता पर अधीर ने लगाए मोदी की सेवा करने के आरोप

INDIA Alliance: विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने के लिए इंडिया महागठबंधन बनाया है. यहां विपक्षी दलों की बैठक में अलग अलग समितियां बनने लगी हैं. सबकुछ ठीक लग रहा था लेकिन अचानक एक मुद्दे पर दरार देखने को मिल रही है. जी हां ये मुद्दा कोई और नहीं बल्कि सीट शेयरिंग का है. कांग्रेस बिहार से लेकर महाराष्ट्र दिल्ली में सीट शेयरिंग को लेकर बयान देकर परेशानियां खड़ी कर चुकी है. वहीं इसी बीच नया विवाद पश्चिम बंगाल से शुरू हो गया है. यहां कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि ममता बनर्जी बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मदद कर रही हैं.

दरअसल, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पश्चिम बंगाल में INDIA Alliance की सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस और ममता बनर्जी की टीएमसी आमने-सामने आ गई हैं. पश्चिम बंगाल में कांग्रेस अध्यक्ष अधीर चौधरी ने ममता बनर्जी पर हमला बोला है और कहा है कि वह अभी पीएम मोदी की सेवा में लगी हुई हैं. अधीर बाबू ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करना चाहती हैं और कहा कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव में अपने दम पर भी चुनाव लड़ सकती हैं.

यह भी पढ़ें- Kannauj: सिपाही की जान लेने वाले हिस्ट्रीशीटर के घर पर गरजा बुलडोजर, पुलिस टीम पर की थी फायरिंग

ममता से कौन मांगता है भीख

पश्चिम बंगाल में INDIA Alliance की सीट शेयरिंग पर बयान देने के साथ ही अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी को निशाने पर लिया है, अधीर बाबू ने कहा है कि उनसे कौन भीख मांगने गया पता नहीं.. ममता बनर्जी खुद कह रही हैं कि हम गठबंधन कर चुनाव लड़ेंगे. हमें उनकी दया की जरूरत नहीं है. हम अपने दम पर कुछ भी कर सकते हैं. ममता बनर्जी खुद नहीं चाहती कि गठबंधन हो क्योंकि अगर गठबंधन नहीं होता है तो सबसे ज्यादा खुशी पीएम मोदी को होगी और ममता बनर्जी आज पीएम मोदी की सेवा में लगी हुई हैं.

यह भी पढ़ें-UP Politics: गृहमंत्री अमित शाह से मिले ओम प्रकाश राजभर, तस्वीरें शेयर कर बताई मुलाकात की वजह, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

सीट शेयरिंग से शुरू हुआ बवाल

इस मामले में सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने यह टिप्पणी तब की, जब उनसे INDIA Alliance में  तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल में कांग्रेस को दो सीटों की पेशकश के बारे में पूछा गया था. जानकारी के मुताबिक ममता बनर्जी की टीएमसी चाहती है कि सीट शेयरिंग पर फाइनल कॉल का हक उनकी पार्टी को मिले. बता दें कि इससे पहले कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को दावा किया था कि राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ एवं युवा नेताओं के बीच जारी ‘‘मनमुटाव’’ की पटकथा भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लिखी है.

यह भी पढ़ें-“लोगों के आतिथ्य से आश्चर्यचकित हूं…”, PM मोदी ने शेयर कीं लक्ष्यद्वीप की खूबसूरत तस्वीरें

इसके साथ लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने यह भी आरोप लगाया कि आगामी दिनों में भाजपा तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी को पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर पेश कर सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

आज पितृ पक्ष में चतुर्थी श्राद्ध, पंचांग से समझें पूजा-पाठ और श्राद्ध का सही समय

Pitru Paksha Panchang: 30 सितंबर 2026, बुधवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी…

59 minutes ago

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

5 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

7 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

7 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

8 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

8 hours ago