मनोरंजन

Cannes 2025: राजस्थानी लुक में छाई ये एक्ट्रेस, पहना PM मोदी के चेहरे वाला नेकलेस, इंटरनेट पर हुई वायरल

Cannes 2025: 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सेलेब्स ने अपने शानदार लुक्स से सुर्खियां बटोर रहे हैं. इस बीच एक्ट्रेस और मॉडल रुचि गुज्जर ने भी कान्स फिल्म फेस्टिवल में सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा साथ ही अपने लुक से उन्होंने सभी के होश उड़ा दिए. रुचि गुज्जर रेट कारपेट पर क्लासिक राजस्थानी ब्राइडल लुक में पहुंची. इस लहंगे साथ उन्होंने जो ज्वेलरी पहनी उससे लोगों की निगाहें नहीं हटीं. रूचि गुज्जर की तस्वीरे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

रुचि गुज्जर का स्पेशल कान्स लुक

रुचि का नेकलेस ट्रेडिशनल राजिस्थानी था जिसे उन्होंने गोल्डन कलर के लंहगे के साथ पहना था. ये आउटफिट डिजाइनर रूपा शर्मा का तैयाप किया हुआ था जिसमें मिरर वर्क के साथ-साथ गोटा पत्ती और इंबॉयड्री थी. इस ड्रेस के साथ रुचि ने बांधनी दुपट्टा पेयर किया था जिसपर जरदोजी और गोटा पत्ती की कढ़ाई थी. दुपट्टे को लेकर उन्होंने कहा कि इस दुपट्टे को पहनकर मुझे ऐसा लगा जैसे में राजस्थान की आत्मा को अपने ऊपर ओढ़ रही हूं.

पीएम मोदी की फोटो से सजा हार पहना

साथ ही उन्होंने हाथ में आलता लगाया हुआ था लेकिन गले में उन्होंने ऐसा नेकलेस पहना था जिसको देखने के बाद सभी की नजरें थम गईं. गले में रुचि ने कुंदन का कस्टम नेकलेस पहना था इसमें मोटी और लाल कमल थे. खास बात ये थी कि इस नेकलेस में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगी हुई थी.

ये भी पढ़ें: विदेश से करोड़ों का सोना छिपाकर लाने वाली कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव को अब मिली सशर्त जमानत, देश छोड़ने पर रोक

पीएम मोदी के सम्मान में पहना ऐसा नेकलेस

नेकलेस के बारे में बात करते हुए, रुचि ने कहा, ‘यह हार सिर्फ आभूषण नहीं है, यह ताकत है,जो विश्व मंच पर भारत के उदय का प्रतीक है. इसे कान्स में पहनकर, मैं हमारे प्रधानमंत्री को सम्मानित करना चाहती थी, जिनके नेतृत्व ने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है.’

रुचि के पोस्ट पर आई कमेंट की बाढ़

रुचि के पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘आपके सिर पर हरियाणवी दुपट्टा बहुत जंच रहा है. एक यूजर ने लिखा, ‘बाकी सब ठीक है, लेकिन पीएम की फोटो नेकलेस पर क्यों?’ वहीं कुछ यूजर्स नाराजगी जता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘एफआईआर होनी चाहिए इनके ऊपर’. एक यूजर ने लिखा, ‘मेलोनी आपको ढूंढ रही हैं’.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

कटरीना के बढ़े वजन पर ट्रोलिंग, सौंदर्या ने लगाई लताड़; सलमान भी साथ

Katrina Kaif Trolling After Pregnancy: कटरीना कैफ के मां बनने के बाद वजन को लेकर…

40 minutes ago

‘जरूरत से ज्यादा दया ठीक नहीं…’, जघन्य अपराधों में नरमी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की सजा में छूट को लेकर सख्त रुख अपनाया है. जस्टिस…

40 minutes ago

20 साल में 8,778 मौतें, करीब 9% विमान हादसों में पायलट की भूमिका पर उठे सवाल

हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…

48 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

1 hour ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

2 hours ago