दुनिया

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने की डेनमार्क की प्रधानमंत्री फ्रेडरिक्सन से मुलाकात, PM Modi का दिया संदेश

Dr. S. Jaishankar Denmark Visit: विदेश मंत्री एस. जयशंकर (Jaishankar) ने कोपेनहेगन में डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन से मुलाकात की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से व्यक्तिगत शुभकामनाएं दीं और भारत-डेनमार्क के बीच ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को और गहरा करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई.

Jaishankar ने पीएम मोदी का दिया संदेश

जयशंकर (Jaishankar) ने एक्स पर लिखा, “कोपेनहेगन में मेरा गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए पीएम मेटे फ्रेडरिक्सन को धन्यवाद. मैंने पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दीं. आतंकवाद से लड़ने में डेनमार्क के समर्थन और एकजुटता के लिए आभार. हमारी ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने और सहयोग को और विस्तार देने के लिए पीएम फ्रेडरिकसन के मार्गदर्शन की सराहना करता हूं.”

यह मुलाकात मंगलवार शाम को हुई. इस साल के अंत में नॉर्वे में तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन से पहले की मुलाकात बेहद महत्वपूर्ण रही. इस शिखर सम्मेलन में पहले पीएम मोदी के शामिल होने की उम्मीद थी, लेकिन शेड्यूल में बदलाव के कारण जयशंकर भारत का प्रतिनिधित्व करने आए हैं.

बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

बैठक के दौरान जयशंकर (Jaishankar) और फ्रेडरिकसन ने आतंकवाद विरोधी सहयोग सहित आपसी चिंता के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की. डेनमार्क ने वैश्विक आतंकवाद पर भारत के रुख का लगातार समर्थन किया है, जो हाल के दक्षिण एशियाई सुरक्षा घटनाक्रमों के बाद और भी महत्वपूर्ण हो गया है.

भारत और डेनमार्क के बीच 2020 में शुरू हुई एक अनूठी कूटनीतिक व्यवस्था, ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप है, जो भारत की वैश्विक स्तर पर एकमात्र साझेदारी है. यह दोनों देशों के बीच संबंधों का आधार बन चुकी है, जिसमें सतत विकास, नवीकरणीय ऊर्जा, जल प्रबंधन और जलवायु कार्रवाई पर ध्यान दिया जाता है. इस साल अप्रैल में, पीएम मोदी ने पीएम फ्रेडरिकसन के साथ फोन पर बात की थी, जिसमें दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के बढ़ते दायरे पर जोर दिया था.

यह भी पढ़ें- दुनिया के सामने पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए आज रवाना होंगे दो डेलिगेशन, जानें किसे दी गई है कमान और किन देशों का करेंगे दौरा

पीएम मोदी ने बातचीत के बाद एक्स पर लिखा, “आज पीएम मेटे फ्रेडरिकसन से बात करके खुशी हुई. हमने भारत-डेनमार्क ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के लिए अपने मजबूत समर्थन की पुष्टि की और लोगों के लाभ के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना एग्जाम मिलेगी जॉब

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…

31 minutes ago

‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…

41 minutes ago

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

2 hours ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

3 hours ago