मनोरंजन

CANNES FILM FESTIVAL-3: टॉम क्रूज की ‘मिशन इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग’ और कान्स में बढ़ता हॉलीवुड का वर्चस्व

फ्रांस के कान से अजित राय..


78वें कान फिल्म फेस्टिवल में अब तक सबसे अधिक दीवानगी टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल – द फाइनल रेकोनिंग’ के लिए देखी गई है. रेड कार्पेट से लेकर ग्रैंड थियेटर लूमिएर के दोनों शो के लिए भारी भीड़ उमड़ी और हजारों दर्शक टिकट न मिलने के कारण फिल्म नहीं देख सके. इस फिल्म के निर्देशक क्रिस्टोफर मैकक्वेरी हैं, जिन्होंने इस सीरीज की चार फिल्में निर्देशित की है.

टॉम क्रूज और क्रिस्टोफ़र मैकक्वेरी इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं. इसमें टॉम क्रूज के साथ हेले अटवेल , विंग हेम्स, साइमन पेग, एंजेला बसेट, एसाई मोरेल्स,पाम क्लेमेंटिफ, हेनरी जेरनी, जेनेट मैक्टीयर, हन्ना वाडिंघाम आदि ने काम किया है. यह मिशन इंपॉसिबल सीरीज की आठवीं और अभी तक की अंतिम फिल्म है, जिसकी शुरुआत आज से तीस साल पहले 1996 में हुई थी.

मिशन इंपॉसिबल सीरीज की फिल्‍मों का जादू

मिशन इंपॉसिबल सीरीज की सातवीं फिल्म थी- ‘द डेड रेकोनिंग’ जो जुलाई 202 में रीलिज हुई थी. बताया जाता है कि इस सीरीज ने अबतक बाक्स आफिस पर करीब पांच बिलियन डॉलर की रिकार्ड तोड़ कमाई की है. इस समय टॉम क्रूज हालीवुड के सबसे बड़े सुपर स्टार हैं और 62 साल की उम्र में भी उनका स्टारडम बना हुआ है. यह फिल्म फ्रांस में 21 मई और अमेरिका में 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

अमेरिकी फिल्मकारों का बड़ा योगदान रहा

कान फिल्म फेस्टिवल में हालीवुड के बढ़ते प्रभाव पर समारोह के निर्देशक थियरी फ्रेमों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वीकार किया कि कान फिल्म फेस्टिवल के शुरू होने में अमेरिकी फिल्मकारों का काफी योगदान रहा है. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वे लोग इस फिल्म को समारोह की उद्घाटन फिल्म बनाना चाहते थे पर ऐसा इसलिए नहीं हो पाया क्योंकि यह फिल्म उद्घाटन के एक सप्ताह बाद रीलिज हो रही है.

कान फिल्म फेस्टिवल के नियमों के अनुसार उसी फिल्म को उद्घाटन फिल्म बनाया जा सकता है, जो उसी दिन फ्रांस के सिनेमा घरों में रिलीज हो रही हो. इससे पहले टॉम क्रूज 75वें कान फिल्म फेस्टिवल (2022 ) में अपनी फिल्म ‘टाप गन मावेरिक’ लेकर आए थे.

राबर्ट डिनिरो को आनरेरी पाल्मा डोर मिला

इस बार हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राबर्ट डिनिरो को आनरेरी पाल्मा डोर दिया गया. क्वेंतिन तारंतीनों ने समारोह का उद्घाटन किया. मंच पर लियोनार्डो डिकैप्रियो मौजूद रहे. स्टीवन स्पीलबर्ग, फ्रांसिस फोर्ड कपोला, वुडी एलेन, कोएन ब्रदर्स, जार्ज मिलर मेल गिब्सन, हैरिसन फोर्ड, केट ब्लांशेट, एंजलीना जोली जैसे दिग्गज फिल्मकारों की कान फिल्म फेस्टिवल में अक्सर मौजूदगी रहीं हैं. कान फिल्म फेस्टिवल की कई फिल्में बड़े पैमाने पर आस्कर पुरस्कारों में नामांकित होती रहीं हैं और पुरस्कार जीतती रही है.

(मिशनः इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग)

‘मिशन इंपॉसिबल – द फाइनल रेकोनिंग’

‘मिशन इंपॉसिबल – द फाइनल रेकोनिंग’ में टॉम क्रूज एक आईएमएफ ( इंपासिबल मिशन फोर्स) सीक्रेट एजेंट बने हैं, जो अपनी टीम के साथ एक आर्टिफिशल इंटेलिजेंस से पैदा हुए ‘एंटी गाड’ एंटिटी के परमाणु हमले से दुनिया को बचाने निकले हैं. फिल्म की शुरुआत ब्रह्मांड की दृश्यावली के साथ एक लंबी वायस ओवर कमेंट्री से होती है जिसमें कहा गया है कि यह दुनिया खत्म होने के कगार पर है इसलिए बदल रही है क्योंकि युद्ध आ रहा है जो सारी मानवता को नष्ट कर देगा.

परमाणु हमले से जब दुनिया को बचाया

फिल्म के अंत में जब टॉम क्रूज परमाणु हमले से दुनिया को बचाने में सफल हो जाते हैं तो भविष्यवाणी की तरह एक वायस ओवर कमेंट्री होती हैं कि पहले से कुछ भी लिखा हुआ नहीं है, हम अपनी नियति के मालिक खुद है. फिल्म में लोमहर्षक ऐक्शन दृश्य है लेकिन उसके साथ भावनात्मक संवेगों की सिंफनी है. पटकथा ऐसी चुस्त-दुरुस्त कि करीब 169 मिनट तक दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखती है. जीवन और जगत को लेकर वैश्विक दार्शनिक टिप्पणियां बहुत दिलचस्प है. फ्रेजर टगार्ट की सिनेमैटोग्राफी कमाल की है.

शानदार पोज देते टॉम क्रूज

यह सच्चे अर्थों में ग्लोबल और यूनिवर्सल फिल्म

यह फिल्म सच्चे अर्थों में एक ग्लोबल और यूनिवर्सल फिल्म है जो अपनी पटकथा में अमेरिका के साथ रूस ,भारत, पाकिस्तान, इजरायल, ब्रिटेन, उत्तर कोरिया, जापान, दक्षिण अफ्रीका आदि कई देशों को शामिल करती हैं. टॉम क्रूज मोबाइल के आकार के एक यंत्र पोडकोवा को हासिल करना चाहते हैं, जिसमें एंटी गाड एंटिटी को नियंत्रित करने के कोड छिपे हुए हैं. उनके पास पोडकोवा की चाबी है जो इसाई क्रास जैसी है.

समुद्र के भीतर साहस और क्षमताओं का प्रदर्शन

अपनी पिछली फिल्म में उन्होंने हवा में असाधारण करतब दिखाए थे, जबकि इस फिल्म में वे समुद्र के भीतर अपने साहस और क्षमताओं का प्रदर्शन करते हैं. यह भी ध्यान लायक है कि फिल्म में अमेरिका की राष्ट्रपति के रूप में एक अश्वेत महिला को दिखाया गया है. फिल्म का ढांचा पारिवारिक है और कहीं भी सेक्स और वीभत्स हिंसा नहीं है. शायद ऐसा वैश्विक बिजनेस को ध्यान में रखकर किया गया है. अंतिम दृश्यों में लाल और पीले उड़न खटोले की विस्मयकारी आसमानी कलाबाजी दिखाई गई है.

यह भी पढिए: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सिनेमा टैरिफ के विरोध के साथ शुरू हुआ 78वां कान फिल्म फेस्टिवल


Ajit Rai


अजित राय भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क में फिल्म एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं. वे लंबे समय से फिल्मी जगत में लेखन करते रहे हैं. वे विश्व भर खास तौर पर यूरोप-अमेरिका से मनोरंजन की रोचक और ज्ञानवर्धक कहानियां प्रस्तुत करते रहे हैं.

अजित राय

Recent Posts

Gen Z vs Gen Alpha Slangs: ‘Rizz’ और ‘Drip’ का दौर खत्म, जानिए क्या हैं नए इंटरनेट शब्द ‘Aura’

Gen Z vs Gen Alpha Slangs: सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेमिंग के चलते इंटरनेट पर…

15 minutes ago

ग्रीनलैंड में बढ़ेगा अमेरिका का दबदबा: बनेगा मिलिट्री बेस, ट्रंप ने की डेनमार्क से डील

Trump Greenland Deal: अमेरिका, डेनमार्क और ग्रीनलैंड ने आर्कटिक सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं.…

16 minutes ago

IIT-IIM में आरक्षण बनाम मेरिट से आगे की कहानी, समझिए छात्रों के ड्रॉपआउट संकट का पूरा सच

IIT-IIM जैसे संस्थानों में छात्रों के तनाव, ड्रॉपआउट और आत्महत्या के पीछे केवल आरक्षण या…

33 minutes ago

सड़क बनी भी नहीं और बाल्टियां भर-भरकर गीला सीमेंट ही उठा ले गए गांव वाले, बीच में रोकना पड़ा काम; देखें VIDEO

बिहार के जहानाबाद में सड़क निर्माण के दौरान हैरान करने वाली घटना सामने आई है.…

41 minutes ago

PAK के दोस्त तुर्किए ने उगला जहर, भूटान ने जीता दिल; UN में भारत पर क्या बोले ये 5 देश?

UNGA 81 में तुर्किए के राष्ट्रपति एर्दोगन ने कश्मीर पर बातचीत की वकालत की, जबकि…

1 hour ago

कश्मीरी महिला ने पाकिस्तान की खोली पोल, UN में PoJK को लेकर दिया बड़ा बयान

UNHRC के 63वें सत्र में PoJK में मानवाधिकारों की स्थिति का मुद्दा उठा. कश्मीरी सामाजिक…

1 hour ago