उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के भाटेहरा गांव से ताल्लुक रखने वाले राज मिश्रा ने इंग्लैंड में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. 37 वर्षीय राज मिश्रा को नॉर्थ नॉर्थहैम्पटनशर के वेल्लिंगबरो टाउन का नया मेयर चुना गया है. खास बात यह है कि वेल्लिंगबरो की कुल आबादी करीब 56 हजार है, जिसमें भारतीय मूल के लोगों की हिस्सेदारी केवल 1% है.
राज की इस कामयाबी से उनके गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है. उनके पिता मुन्ना लाल मिश्रा, जो पेशे से किसान हैं, बेटे की इस सफलता पर फूले नहीं समा रहे.
राज मिश्रा करीब छह साल पहले उच्च शिक्षा के लिए इंग्लैंड गए थे. उन्होंने लंदन में एडवांस्ड कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय और बैंकिंग सेक्टर में भी काम किया. यहीं रहते हुए उन्होंने ब्रिटिश नागरिकता ली और स्थानीय राजनीति से जुड़ गए.
राज ने प्रतापगढ़ की रहने वाली एक इंजीनियर अभिषेकता से विवाह किया. फरवरी 2024 में उन्होंने टाउन काउंसिल के पार्षद चुनाव में हिस्सा लेने का निर्णय लिया और मार्च में कंजरवेटिव पार्टी से जुड़ गए. कड़ी मेहनत और जनसंपर्क के दम पर वे चुनाव जीते और 13 मई 2024 को उन्हें वेल्लिंगबरो का पांचवां मेयर चुना गया.
राज के पिता मुन्ना लाल मिश्रा ने बताया कि उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अपने बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दी. उन्होंने कहा, “हमारे पास अधिक साधन नहीं थे, लेकिन मैंने तय किया था कि सभी बच्चों को पढ़ाऊंगा. आज हमारे परिवार में दो डॉक्टर, दो वकील, एक प्रिंसिपल, एक कृषि वैज्ञानिक हैं और अब एक बेटा इंग्लैंड में मेयर बन गया है. इससे बड़ा गर्व क्या हो सकता है?”
राज मिश्रा ने कहा, “जब मैं लंदन आया तो यहां की राजनीति और संस्कृति मेरे लिए नई थी. शुरुआत में दिक्कतें आईं, लेकिन मैंने हार नहीं मानी. आज मुझे वेल्लिंगबरो के लोगों की सेवा करने का अवसर मिला है, इससे ज्यादा सम्मान की बात और क्या हो सकती है?”
गौरतलब है कि वेल्लिंगबरो टाउन काउंसिल में हर साल निर्वाचित पार्षदों में से एक को मेयर चुना जाता है. राज से पहले लोरा लॉमैन, जॉन एकिंस, वैलेरी एन्सलो और जॉन-पॉल कैर इस पद पर रह चुके हैं.
राज की इस उपलब्धि से न सिर्फ उनका परिवार, बल्कि पूरा गांव गौरवान्वित महसूस कर रहा है. गांव में मिठाइयां बांटी जा रही हैं और हर कोई “हमारे गांव का बेटा विदेश में मेयर बन गया” कहते हुए गर्व कर रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
Brij Bhushan Sharan Singh on Elon Musk: दिल्ली के कनॉट प्लेस में CJP के 'लहरा…
Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…
Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…
बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…
Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…
Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…