Bharat Express DD Free Dish

‘सिकंदर’ की रिलीज पर Sunny Deol ने सलमान खान को दी शुभकामनाएं, बोले- ‘चक दे फट्टे’

बॉलीवुड स्टार सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जाट की वजह से चर्चा में बने हुए हैं. इस बीच सनी देओल ने फिल्म सिकंदर की रिलीज पर सलमान खान को शुभकामनाएं दी है और सभी लोगों से भाईजान की मूवी देखने की अपील की है.

Sunny Deol and Salman Khan

सनी देओल और सलमान खान

Sikander: सलमान खान की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘सिकंदर’, जिसे ए. आर. मुरुगदास ने डायरेक्ट और साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है, आज, 30 मार्च 2025 को ईद के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फैंस इस फिल्म का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, और अब जब यह बड़े पर्दे पर आ चुकी है, तो दर्शकों का उत्साह चरम पर है. इस बीच बॉलीवुड के मशहूर एक्शन स्टार सनी देओल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर सलमान खान की फिल्म सिकंदर को देखने की अपील की है.

सोशल मीडिया पर ‘सिकंदर’ की धूम

फिल्म की रिलीज के बाद से सोशल मीडिया पर ‘सिकंदर’ की जबरदस्त चर्चा हो रही है. खासतौर पर सलमान खान के दमदार एक्शन सीक्वेंस और उनकी शानदार परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की जा रही है. कई फैंस ने इसे सुपरस्टार की तरफ से “परफेक्ट ईदी” करार दिया है. एक फैन ने लिखा, “टाइगर जिंदा है के बाद सलमान की सबसे बेहतरीन एंट्री सीन #Sikandar”.

सनी देओल ने सलमान को दी शुभकामनाएं

फिल्म इंडस्ट्री से भी सलमान खान को जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है. बॉलीवुड के मशहूर एक्शन स्टार सनी देओल ने‘सिकंदर’ के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं. गदर फेम सनी देओल ने रविवार सुबह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का एक जबरदस्त पोस्टर शेयर करते हुए लिखा,”मेरे प्यारे @beingsalmankhan, #Sikandar की रिलीज के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं चक दे फट्टे!”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

ये भी पढ़ें: सलमान खान की सिकंदर भारत से ज्यादा पाकिस्तान में मचा रही है धमाल! जानें ताजे आंकड़े

बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग

बॉक्स ऑफिस पर भी ‘सिकंदर’ ने शानदार शुरुआत की है. सैकनिक्ल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 2D स्क्रीनों से लगभग 5.66 करोड़ रुपये और IMAX 2D शो से 48.9 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. इस तरह, पहले दिन की कुल कमाई 5.71 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। वहीं, ब्लॉक सीटों को ध्यान में रखते हुए, फिल्म की अनुमानित कुल ओपनिंग 12.53 करोड़ रुपये तक जा सकती है.

सनी देओल की ‘जाट’ भी चर्चा में

इधर, सनी देओल भी अपनी आगामी एक्शन फिल्म ‘जाट’ की तैयारियों में जुटे हैं, जिसे गोपीचंद मालिनेनी ने डायरेक्ट किया है. 24 मार्च को रिलीज हुए ट्रेलर ने फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. इस फिल्म में रंजीत हुड्डा भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। ‘जाट’ 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ‘सिकंदर’ बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बना पाती है या नहीं.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read