मनोरंजन

CID में बड़ा ट्विस्ट! जानिए कौन करेगा ACP Pradyuman की हत्या, किसे मिलेगी जिम्मेदारी?

CID ACP Pradyuman: भारतीय टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय शो में से एक CID में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. फैंस के लिए यह खबर चौंकाने वाली हो सकती है. शो में एसीपी प्रद्युमन का दमदार किरदार निभाने वाले शिवाजी सतम अब CID से विदा लेने वाले हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें टिग्मांशु धूलिया को एसीपी प्रद्युमन पर बंदूक ताने हुए देखा जा सकता है.

सूत्रों के अनुसार, कहानी में एसीपी प्रद्युमन की मौत दिखाई जाएगी. शो में टिग्मांशु धूलिया, जो कुख्यात अपराधी बारबोसा का किरदार निभा रहे हैं, वही एसीपी प्रद्युमन की हत्या करेंगे. आने वाले एपिसोड्स में बारबोसा CID टीम को खत्म करने के लिए बम ब्लास्ट करेगा. हालांकि, टीम के बाकी सदस्य बच जाएंगे, लेकिन एसीपी प्रद्युमन की मौत हो जाएगी.

नए ACP की तलाश

शिवाजी सतम के जाने के बाद शो में नए एसीपी की एंट्री होगी. इसके लिए ऑडिशन शुरू हो चुके हैं, लेकिन अब तक किसी को फाइनल नहीं किया गया है. CID ने छह साल बाद दिसंबर में अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी की. फैंस इस नए सीजन को खूब पसंद कर रहे हैं. दूसरे सीजन में आदित्य श्रीवास्तव, दयानंद शेट्टी, ऋषिकेश पांडे, नरेंद्र गुप्ता, अंशा सईद, अजय नागरथ और सौम्या सरस्वत मुख्य किरदार निभा रहे हैं.

दया ने जताई खुशी

सीजन 2 की वापसी पर दयानंद शेट्टी, यानी दया ने अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा, “कुछ किरदार लोगों के दिलों में बस जाते हैं, और दया ऐसा ही एक किरदार है. सालों बाद भी लोग मुझे याद करते हैं, मीम्स बनाते हैं, जोक्स शेयर करते हैं. मैं CID में वापसी को लेकर उत्साहित हूं और वादा करता हूं कि पहले जैसी ही ताकत और जुनून के साथ दरवाजे तोड़ूंगा और केस सॉल्व करूंगा!”

ये भी पढ़ें: RIP Manoj Kumar: जानिए ओसामा बिन लादेन से मनोज कुमार का कनेक्शन, है जन्म मरण का रिश्ता!

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

23 minutes ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

26 minutes ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

36 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

48 minutes ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

1 hour ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

1 hour ago