RIP Manoj Kumar: हिंदी सिनेमा के ‘भारत कुमार’ यानी मनोज कुमार के निधन की खबर ने पूरे फिल्म जगत और उनके फैंस को गमगीन कर दिया है. देशभक्ति पर आधारित फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले मनोज कुमार का बॉलीवुड में अमूल्य योगदान दिया है. क्या आप जानते हैं कि उनका एक दिलचस्प और चौंकाने वाला कनेक्शन, जो दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकवादी ओसामा बिन लादेन से भी जुड़ता है?
आप जानकर हैरान हो जाएंगे. जी हां, यह कनेक्शन किसी व्यक्तिगत मुलाकात या घटना का नहीं, बल्कि ‘जन्म और मृत्यु’ के स्थान से है, जो संयोग से एक ही है. दरअसल, मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई, 1937 को पाकिस्तान के एबटाबाद में हुआ था. मनोज कुमार का असली नाम हरिकृष्ण गिरि गोस्वामी था.
एबटाबाद पाकिस्तान के ख़ैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्थित एक सुंदर, पहाड़ी शहर है, जो अपनी शांत वादियों के लिए जाना जाता है, वहां भारत के बंटवारे के पहले भरत कुमार का जन्म हुआ था. हालांकि, 2 मई 2011 को ये शहर दुनिया भर की सुर्खियों में आ गया, जब अल-कायदा के सरगना ओसामा बिन लादेन को यहीं अमेरिकी सेना ने एक गुप्त ऑपरेशन में मार गिराया.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

