रिपोर्ट- SAMEER ALAM
Gautam Buddha Nagar News: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट की पुलिस ने एक नई उपलब्धि हासिल की है. कमिश्नर ऑफ पुलिस लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में जिले के सभी थानों ने IGRS रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त किया है. यह पहली बार है, जब राज्य के किसी जिले के सभी थाने नंबर वन पर रहे हैं.
गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पिछले एक साल से टॉप तीन में बना हुआ है और मार्च माह की रैंकिंग शासन द्वारा जारी की गई है. यह उपलब्धि पुलिस प्रशासन की बेहतरीन सेवा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में उनकी दक्षता का प्रमाण है.
CP लक्ष्मी सिंह ने पुलिसकर्मियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता पूरी टीम के मेहनत और समर्पण का परिणाम है. जिले में प्रभावी पुलिसिंग, त्वरित कार्रवाई और जनता के साथ सहयोग ने इस उपलब्धि को संभव बनाया है.
गौतमबुद्धनगर का यह उदाहरण अन्य जिलों के लिए प्रेरणादायक है, जो दर्शाता है कि सही नेतृत्व और प्रतिबद्धता से उत्कृष्ट परिणाम हासिल किए जा सकते हैं.
यह भी पढ़िए: ED के बाद अब नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का बड़ा एक्शन, 18 आरोपियों पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट
Aaj Ka Rashifal 25 October 2026: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क समेत सभी 12 राशियों के…
Aaj Ka Panchang 25 October 2026: शरद पूर्णिमा, अश्विन पूर्णिमा व्रत, कोजागरा पूजा, लक्ष्मी पूजन,…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों को आज कामकाज में मिले-जुले परिणाम मिल…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन स्वास्थ्य, कारोबार…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रह…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन संतोष…