Cocktail 2 Promotion Viral Video
फिल्म कॉकटेल 2 (Cocktail 2 Movie) को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. इसी बीच फिल्म की स्टार कास्ट शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना प्रमोशन के लिए पुणे के एक मॉल पहुंची, जहां उन्हें देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वायरल क्लिप में भीड़ इतनी ज्यादा नजर आ रही है कि स्टार्स को वहां से निकलने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. वीडियो में शाहिद कपूर लोगों के बीच धक्का देते हुए रास्ता बनाते दिख रहे हैं, जबकि कृति सेनन भीड़ से रश्मिका मंदाना को सुरक्षित निकालने की कोशिश करती नजर आ रही हैं. इस घटना ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.
वायरल हो रहे दूसरे वीडियो में भीड़ का असर साफ दिखाई दे रहा है. इस दौरान कृति सेनन, रश्मिका मंदाना का हाथ पकड़कर उन्हें सुरक्षित बाहर ले जाती नजर आ रही हैं. फैंस को दोनों एक्ट्रेसेस की बॉन्डिंग काफी पसंद आ रही है. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कृति की तारीफ करते हुए कहा कि वह मुश्किल हालात में रश्मिका का पूरा ध्यान रख रही थीं. वहीं कुछ लोगों ने माना कि इतनी बड़ी भीड़ के बीच मौजूद रहना कलाकारों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा होगा.
ये भी पढ़ें: मुर्दों पर विवादित बयान की बड़ी सजा! KEM अस्पताल ने MBBS छात्रा सेजल पवार को 15 दिनों के लिए छुट्टी पर भेजा
कॉकटेल 2 साल 2012 में आई हिट फिल्म कॉकटेल का सीक्वल है, जिसका निर्देशन होमी अडजानिया कर रहे हैं. फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे. यह रोमांटिक ड्रामा 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म की कहानी एक लव ट्राएंगल के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां शाहिद का किरदार दो लड़कियों के बीच अपने प्यार का फैसला करता नजर आएगा. सेंसर बोर्ड (CBFC) ने इसे ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया है, जबकि इसका रनटाइम 150 मिनट यानी 2 घंटे 30 मिनट है. वहीं, फिल्म की एडवांस बुकिंग 14 जून 2026 की आधी रात से शुरू हो चुकी है और फैंस टिकटों की बुकिंग में जुट गए हैं.
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…