Bharat Express DD Free Dish

मुर्दों पर विवादित बयान की बड़ी सजा! KEM अस्पताल ने MBBS छात्रा सेजल पवार को 15 दिनों के लिए छुट्टी पर भेजा

Comedy Show Girl Viral Video: मुंबई स्थित K.E.M अस्पताल में पढ़ने वाली तृतीय वर्ष की MBBS छात्रा सेजल पवार को अस्पताल प्रशासन ने 15 दिनों की छुट्टी पर भेज दिया है. अस्पताल ने कहा है कि वो इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं. फिलहाल प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है.

Comedy Show Girl Viral Video

Comedy Show Girl Viral Video

Comedy Show Girl Viral Video: एक कॉमेडी शो में मुर्दों के प्राइवेट पार्ट को लेकर एमबीबीएस छात्रा का विवादित बयान वायरल होने के बाद अब अस्पताल प्रशासन ने कड़ा रूख अख्तियार कर लिया है. मुंबई स्थित K.E.M अस्पताल में पढ़ने वाली तृतीय वर्ष की MBBS छात्रा सेजल पवार को अस्पताल प्रशासन ने 15 दिनों की छुट्टी पर भेज दिया है. अस्पताल ने कहा है कि वो इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं. फिलहाल प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है.

अस्पताल के मुताबिक छात्रा सेजल पवार का विवादित वीडियो वायरल होने के बाद संस्थान ने तुरंत प्रारंभिक जांच शुरू की. इस दौरान छात्रा को बुलाया गया और इस मामले पर उसका स्पष्टीकरण लिया गया. इसके साथ ही उससे माफीनामा दर्ज कराया गया और वायरल हो रहे वीडियो और अन्य सामग्रियों की समीक्षा की गई.

संस्थान ने की अनुशासनात्मक कार्रवाई

अस्पताल प्रशासन ने कहा कि,

वो इस मामले की संवेदनशीलता तथा मृत व्यक्तियों, देहदान करने वालों और चिकित्सा शिक्षा की गरिमा को ध्यान में रखते हुए संस्थान ने सेजल पवार के खिलाफ अंतरिम अनुशासनात्मक एवं प्रशासनिक कार्रवाई की है.

फिलहाल विवादित बयान देने वाली छात्रा सेजल पवार को 13 जून से 15 दिनों की छुट्टी पर भेज दिया गया है.यह आदेश विस्तृत जांच पूरी होने और आगे के निर्देश जारी होने तक प्रभावी रहेगा. शनिवार सुबह 10:30 बजे उन्हें इस अवधि के लिए उनके माता-पिता एवं अभिभावकों की निगरानी में सौंप दिया गया.

सेजल पवार को दिया गया जांच में सहयोग करने का निर्देश

अस्पताल प्रशासन ने सेजल पवार को संस्थागत जांच में पूर्ण सहयोग करने और जांच समिति द्वारा बुलाए जाने पर व्यक्तिगत रूप से या ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित रहने का भी निर्देश दिया है.

संस्थान ने मामले की विस्तृत जांच के लिए पांच सदस्यीय जांच समिति गठित करने का प्रस्ताव भी भेजा है. इस समिति में वरिष्ठ फैकल्टी सदस्य, एक बाहरी सदस्य तथा संस्थान के अन्य प्रतिनिधि शामिल होंगे. समिति मामले के तथ्यों, परिस्थितियों, प्रभाव और सोशल मीडिया पर वीडियो के प्रसार सहित सभी पहलुओं की जांच कर अपनी सिफारिशें प्रस्तुत करेगी.

ये भी पढ़ें- ‘हमारे लिए नायक की तरह हैं पीएम मोदी’, हॉन्टेड 3डी के प्रमोशन पर क्या-क्या बोले विक्रम भट्ट?

के.ई.एम. अस्पताल ने अपने बयान में कहा कि मरीजों, मृत व्यक्तियों, देहदान करने वालों और उनके परिजनों के प्रति सम्मान चिकित्सा शिक्षा का मूल मूल्य है. इसलिए इस पूरे मामले को गंभीरता, संवेदनशीलता और निष्पक्ष प्रक्रिया के तहत संभाला जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read