Shoaib Malik Marriage: भारतीय पूर्व टेनिस सानिया मिर्जा से तलाक की अफवाहों के बीच पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली है. मलिक ने शनिवार को सोशल मीडिया पर निकाह की तस्वीरें शेयर की है. शोएब ने सानिया को तलाक दिया है या नहीं इसको लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों अलग रह रहे हैं, लेकिन तलाक की कोई खबर नहीं है.
आपको बता दें कि ऐसी अफवाह फेल रही थी कि शोएब मलिक और सना जावेद एक दूसरे को डेट कर रहे थे. वहीं मलिक ने पिछले साल सना के जन्मदिन पर उनको विश किया था और उनके साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर भी शेयर की थी. शोएब मलिक की यह तीसरी शादी है.
भारतीय पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने 2010 में शादी रचाई थी. दोनों की शादी ट्रेडिशनल मुस्लिम स्टाइल में हुई थी. दोनों का एक छोटा बच्चा भी है, जिसका नाम इजहान है. इजहान का जन्म 2018 में हुआ था. शोएब और सानिया के बीच पिछले कुछ समय से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था. लगातार दोनों के अलग होने की खबरें आ रही थी. लेकिन इस बीच शोएब मलिक की सना जावेद के साथ नई शादी ने सबको हैरान कर दिया.
सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर हाल ही में एक रहसम्य पोस्ट शेयर किया था. उसमें लिखा था कि, ‘शादी मुश्किल है. तलाक मुश्किल है. अपना हार्ड चुनें. मोटापा मुश्किल है. फिट रहना मुश्किल है. अपना हार्ड चुनें. कर्ज में डूबा रहना मुश्किल है. आर्थिक रूप से अनुशासित होना कठिन है. अपना हार्ड चुनें. संवाद मुश्किल है. संवाद न करना कठिन है.अपना हार्ड चुनें. जीवन कभी भी आसान नहीं होगा. यह हमेशा कठिन रहेगा. लेकिन हम अपना कठिन चुन सकते हैं. समझदारी से चुनें.’ अब तक शोएब मलिक और सानिया मिर्जा का तलाक हुआ या नहीं इस बात की किसी प्रकार की कोई पुष्टि नहीं हुई है.
केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…
UP Election 2027: असदुद्दीन ओवैसी ने लखनऊ में 2027 चुनाव को '99 बनाम 1' की…
Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…
यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…
Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…
Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…